Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पर्यावरण का रखे ध्यान तभी बनेगा देश महान : पुलिस कमिश्नर

पर्यावरण का रखे ध्यान तभी बनेगा देश महान : पुलिस कमिश्नर

faridabadnews24By faridabadnews24June 6, 2021Updated:June 6, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ]  पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह ने पर्यावरण दिवस के मौके पर पुलिस लाइन सेक्टर 30 में पौधारोपण कर फरीदाबाद की जनता को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने का संदेश दिया है। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पर्यावरण दिवस एक अभियान है, जो प्रत्येक वर्ष 5 जून को, विश्वभर में पर्यावरण के नकारात्मक प्रभावों को रोकने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। इस अभियान की शुरुआत करने का उद्देश्य वातावरण की स्थितियों पर ध्यान केन्द्रित करने और हमारे ग्रह पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव का भाग बनने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह के अलावा पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉ अर्पित जैन, पुलिस उपायुक्त एनआईटी डॉक्टर अंशु सिंगला, इको संस्था के अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर ने इस दौरान नीम का पेड़ रोपण करते हुए कहा कि नीम का पेड़ बहुत ही लाभदायक होता है यह कई तरह की बीमारियों को नष्ट करने में काम आता है और इसको मेडिकल लाइन में भी काफी इस्तेमाल किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद डीसीपी एनआईटी श्रीमती अंशु सिंगला ने पीपल का पेड़ रोपण करते हुए कहा कि पीपल का पेड़ ऑक्सीजन देने में बहुत ही लाभदायक है और इसकी छाया भी काफी गहरी होती है और इसकी उम्र भी काफी बड़ी होती है। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण को बचाने के मकसद से “दंगल का जंगल” नाम से एक कार्यक्रम भी शुरू किया है।

कार्यक्रम के तहत फरीदाबाद पुलिस आने वाले 1 साल में फरीदाबाद जिले के सभी थाना, चौकी, आवासीय परिसर, सभी कार्यालयों में 1 लाख पौधा रोपण करेगी।  पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पौधारोपण कार्य पंजाब की एक संस्था ‘इकोसिख’ के साथ मिलकर करेगी। जंगल का दंगल कार्यक्रम के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हमने 1 साल में एक लाख पौधारोपण करने का संकल्प लिया है अगर कोई भी फरीदाबाद पुलिस को चैलेंज करना चाहता है कि वह फरीदाबाद पुलिस से ज्यादा पौधारोपण कर सकता है तो यह उनके लिए खुली छूट है कि वह आगे आए और हम से ज्यादा पौधरोपण करके दिखाए, इसलिए हमने इस कार्यक्रम का नाम जंगल का दंगल रखा है। उन्होंने कहा कि जब हम कोई भी पेड़ लगाते हैं तो पेड़ को शुरुआती 1 साल में देखरेख करने की ज्यादा जरूरत होती है उसके बाद वह अपने आप पर निर्भर हो जाता है। शुरुआती 1 साल के लिए जो देखभाल होगी उसके लिए हम वक्त निकालेंगे और उनको अपना कीमती वक्त देंगे। हम पेड़ को बड़ा करने में केवल अपना एक वर्ष देंगे लेकिन पेड़ हमें सैकड़ों बरस तक ऑक्सीजन, छाया, फल के रूप में कुछ ना कुछ देता रहेगा। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जो भी पर्यावरण से दूर गया वह बीमारी के करीब गया क्योंकि पर्यावरण ही हमें रोग मुक्त रखने में सक्षम है पर्यावरण ही जीवन है पर्यावरण नहीं होगा तो ऑक्सीजन नहीं होगा और ऑक्सीजन नहीं होगा तो जीवन नहीं होगा। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने पुलिस उपायुक्त एनआईटी श्रीमती अंशु सिंगला और इकोसिख संस्था का पौधारोपण कार्यक्रम की पहल करने के लिए धन्यवाद दिया।

faridabadnews faridabadnews24 The country will become great only if the environment is taken care of: : Police Commissioner
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.