
उत्तर प्रदेश : (Uttar Pradesh) के एक शहर में चल रहे स्पा और मसाज सेंटर में एक सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. इसमें सेक्स रैकेट में संलिप्त युवतियों ने बताया कि स्पा सेंटर के संचालक ने उन्हें 17000 रुपए महीने की सैलरी का ऑफर दिया था. लेकिन उसने जबरन उन्हें सेक्स रैकेट में उतारकर देह व्यवसाय करवाने लगा. यूपी के मुरादाबाद (Moradabad) शहर के मझोला एक स्पा और मसाज सेंटर (spa and massage centre) में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया हैमुरादाबाद पुलिस (Moradabad police) ने बताया कि स्पा सेंटर से दो युवतियों और दो पुरुषों को हिरासत में हिरासत में लिया है. पुलिस ने बताया कि पिछले कई दिनों से स्पा सेंटर में अनैतिक और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी. इसके बाद पुलिस की स्पेशल सेल ने कस्टमर के रूप में अपने सदस्य को भेजकर स्पा सेंटर से जानकारी जुटाई और फिर छापा मारा. पुलिस ने मुरादाबाद में सेक्स रैकेट में शामिल 4 लोगों को गिरफ़्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, दो ग्राहकों और उनसे करीबी बनाती हुई दो महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ा गया है. दो महिलाओं में से एक हापुड़ और गौतमबुद्धनगर की महिला सेक्स रैकेट में शामिल है
मुरादाबाद के एसपी सिटी ने बताया, “दो महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में लिया गया है. मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है.” पुलिस की रेड के दौरान स्पा संचालक फरार हो गया. पुलिस ने अनैतिक ट्रैफिक एक्टर 1956 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों की पहचान आगरा के भरत राजकुमार, मुरादाबाद के मझोला आसिम, साकिब सिविल लाइंस रामपुर, मुरादाबाद का स्पा रिसेप्शनिस्ट रवि कुमार के रूप में हुई है. स्पा मालिक सतीश चौधरी फरार है. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेक्स रैकेट में शामिल दो महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में लेने के बाद मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार स्पा मालिक की तलाश की जा रही है.
