भारत में धीरे-धीरे कोविड-19 को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों में अब ढील दी जा रही है, हालांकि अभी बाहरी राज्यों से आने वालों के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी किया गया है। कुछ राज्यों ने बाहर से आने वालों के लिए आरटीपीसीआर टैस्ट जरूरी रखा हुआ है, वहीं कुछ ने ईपास को जरूरी बनाया हुआ है। इन दिनों सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली है उन्हें बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट के विमान में सफर करने की इजाजत दी जाए। हालांकि इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं किया गया है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों या फिर एक खुराक ले रखी है उन्हें अपने पास इसका सर्टिफिकेट रखना होगा। अगर कोई व्यक्ति अपने निजी वाहन से दिल्ली से होकर अन्य राज्यों में जा रहा है तो उसे दिल्ली में रुकने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा जो यात्री इसके लिए सरकारी परिवहन का इस्तेमाल कर रहे हैं उनका बस अड्डे पर आरटीपीसीआर टैस्ट किया जाएगा। हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भी इसी तरह बाहर से आने वालों का टैस्ट किया जाएगा। आपको बता दें दिल्ली में 7 जून से बाजारों को ऑड-इवेन तरीके से खोल दिए गए हैं। बिहार की अगर बात करें तो यहां भी बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों का रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और हवाई अड्डे पर आरटीपीसीआर टैस्ट किया जाएगा। हालांकि जिन लोगों के पास कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट है उन्हें इसमें छूट मिलेगी। साथ ही ऐसे लोगों को जिन्होंने वैक्सीन की दोनों या एक खुराक ले रखी है उन्हें इसका सर्टिफिकेट भी दिखाना जरूरी होगा। मध्य प्रदेश में भी बाहरी राज्यों से आने वालों को रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और हवाई अड्डे पर थर्मल स्केनिंग से गुजरना होगा। लोगों को जरूरत पड़ने पर अपनी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके अलावा वैक्सीन सर्टिफिकेट भी पास रखना जरूरी होगा। महाराष्ट्र सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वालों के लिए राज्य की सीमा पर ही टेस्टिंग शुरू की हुई है। हालांकि यहां पर भी रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और हवाई अड्डों पर टेस्टिंग और थर्मल स्केनिंग हो रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
