
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने स्पूतनिक वैक्सीन के टेंडर पर जानकारी देते हुए कहा कि वैक्सीन लेने के लिए ग्लोबल टेंडर लगाए गए थे। टेंडर में अंतिम तारीख 4 जून थी, लेकिन किसी की भी ऑफर 4 तारीख तक नहीं आई थी। वहीं अब एक माल्टा की फार्मा सिटीकल कम्पनी स्पूतनिक वैक्सीन हरियाणा को देने के लिए ऑफर आई है। इसको लेकर उन्होंने कहा की उस पर हम विचार करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि ये बड़ा मामला है इसलिए इसपर कैबिनेट में विचार किया जाएगा। आपको बता दें कि विज ने इस पर ट्वीट भी किया है वहीं दूसरी ओर किसानों के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि वो कहते हैं कि जो केस दर्ज हुए हैं, उनको खारिज किया जाए और जो किसान गिरफ्तार किए हैं, उनको छोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि ये तो अदालत का काम है वो वहां जाकर अपनी अर्जी लगाएं। साथ ही किसानों की दिन-प्रतिदिन बढ़ती संख्या और कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर गृह मंत्री ने कहा कि ये लोग मानते ही नहीं। इनको टीका लगवाने के लिए भी कहा गया है और टेस्ट कराने के लिए भी कहा गया है, लेकिन ये लोग नहीं माने, इसलिए ये काफी खतरनाक हो सकता है। उन्होंने किसानों के अडिय़ल रवैये को बेहद खतरनाक बताया है।
news source from : yuvaharyana
