Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली आज से हुई अनलॉक, जानें बाजारों के साथ क्या खुल रहा और क्या रहेगा बंद?

दिल्ली आज से हुई अनलॉक, जानें बाजारों के साथ क्या खुल रहा और क्या रहेगा बंद?

faridabadnews24By faridabadnews24June 7, 2021No Comments4 Mins Read

दिल्ली सरकार द्वारा लॉकडाउन में दी गई ढील के बाद राजधानी में आर्थिक गतिविधियां आज से फिर शुरू हो रही हैं। अब कंटेनमेंट जोन के बाहर स्थित बाजारों और मॉल्स को ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक के लिए खोला जा सकेगा। वहीं स्टैंड अलोन दुकानें सातों दिन खुलेंगी, लेकिन मॉल की दुकानों पर भी ऑड-ईवन नियम लागू होगा। हालांकि, लॉकडाउन अभी आगे भी जारी रहेगा। आइए जानते हैं आज से दिल्ली में कौन-कौन सी आर्थिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।

जिम, स्पा और सैलून रहेंगे बंद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लॉकडाउन में और छूट देने की घोषणा करते हुए कहा था कि सोमवार 07 जून से दिल्ली मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी तथा बाजार और मॉल ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगे। सरकार ने गली-मोहल्ले की सभी दुकानों को भी खोलने की इजाजत दी है, नई रियायतों के साथ शराब की दुकानें भी खुल जाएंगी। हालांकि सिनेमा, थियेटर, रेस्टोरेंट (होम डिलीवरी और सामान ले जाने को छोड़कर), बार, जिम, स्पा, सैलून और ब्यूटी पार्लर अगले आदेश तक अभी बंद ही रहेंगे। मनोरंजन और ऐसी ही अन्य सुविधाओं से संबंधित दुकानों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है। ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म के जरिये डिलिवरी की भी इजाजत होगी वहीं, सरकारी और निजी दफ्तरों को 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी गई है। मॉल, बाजार और कारोबारी परिसर (साप्ताहिक बाजारों को छोड़कर) दुकानों के नंबरों के आधार पर ऑड-ईवन आधार पर सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक खुले रहेंगे। डीडीएमए ने अपने आदेश में कहा था कि इसका मतलब है कि सिर्फ 50 प्रतिशत दुकानें (आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानों को छोड़कर) खुली रहेंगी। हालांकि शैक्षणिक किताबें और स्टेशनरी की दुकानों, मॉल, बाजार और बाजार परिसरों में पंखों आदि की दुकानों को समय की पाबंदी के बगैर हफ्ते में सातों दिन खोलने की इजाजत होगी।  आदेश में कहा गया कि मोहल्ले की दुकान और आवासीय परिसरों में स्थित दुकानों को आवश्यक और गैर आवश्यक सेवाओं के भेद के बगैर सभी दिन खोलने की इजाजत होगी। हालांकि, गैर आवश्यक सेवाओं वाली ऐसी दुकानों के लिए समय सीमा सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक होगी। वहीं, बढ़ते मामलों के कारण 10 मई को बंद कर दी गई दिल्ली मेट्रो रेल सेवाएं भी सोमवार से शुरू हो गई हैं। डीडीएमए के आदेश में कहा गया था दिल्ली मेट्रो से परिवहन को मंजूरी दी गई है और प्रत्येक कोच में यात्रियों के बैठने की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ट्रेनों का संचालन होगा।

 

सरकारी दफ्तरों में ग्रुप ए के सभी कर्मचारी आएंगे

डीडीएमए के आदेश में कहा गया था कि सरकारी दफ्तरों में ग्रुप ए के सभी कर्मचारी आएंगे, जबकि निचले वर्ग के 50 प्रतिशत कर्मचारी दफ्तरों में उपस्थित होंगे। आवश्यक सेवाओं से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी बिना किसी पाबंदी के काम करेंगे। विभागाध्यक्ष यह तय करेंगे कि कौन सी सेवाएं आवश्यक सेवाएं हैं और किन 50 प्रतिशत कर्मियों को बुलाया जा सकता है इसमें कहा गया कि निजी ऑफिस भी 50 प्रतिशत कर्मियों के साथ सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक काम शुरू कर सकेंगे। आदेश के मुताबिक, यह प्रयास किए जाएंगे कि जहां तक संभव हो कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करें या फिर उनके ऑफिस आने का समय अलग-अलग हो जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित हो। डीडीएमए के आदेश के मुताबिक, कर्मचारियों को आवाजाही के लिए कंपनी की तरफ से जारी वैध प्रमाण पत्र और प्राधिकार पत्र रखना होगा। डीडीएमए ने कहा कि उसके आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी बाजार संघों, जिलाधिकारियों, पुलिस उपायुक्तों और श्रम आयुक्तों की होगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के मुताबिक 19 अप्रैल को लागू किए गए मौजूदा लॉकडाउन को एक और हफ्ते (14 जून तक) बढ़ा दिया गया है। बता दें कि कोविड-19 की स्थिति में हो रहे सुधार के मद्देनजर दिल्ली में उत्पादन व निर्माण कार्य गतिविधियों को मंजूरी देने के साथ पिछले हफ्ते ‘अनलॉक’ की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

Delhi unlocked from today faridabadnews faridabadnews24 know what is opening with the markets and what will remain closed?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.