Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सुविधाएं नहीं मिलीं तो कंपनी को नहीं वसूलने दूंगा टोल टैक्स

सुविधाएं नहीं मिलीं तो कंपनी को नहीं वसूलने दूंगा टोल टैक्स

faridabadnews24By faridabadnews24June 7, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] बल्लभगढ़-सोहना रोड की हालत खराब है। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नीरज शर्मा ने आरोप लगाया है कि बार-बार शिकायत के बावजूद सुधार नहीं किया जा रहा है। सड़क पर बने टोल प्लाजा पर आपात काल में निकलने के लिए सही रास्ता नहीं है। यह तब है जब इस रोड पर टोल वसूला जाता है। रविवार को विधायक नीरज शर्मा ने पीडब्ल्यूडी के आला अधिकारियों के साथ टोल रोड का दौरा किया। उन्होंने कहा कि रोड की देखरेख का जिम्मा संभाल रही रिलायंस कंपनी द्वारा वाहन चालकों को सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। सुविधाएं नहीं मिलीं तो वह कंपनी को टोल नहीं वसूलने देंगे। वहीं पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरिंग विभाग प्रमुख जीडी गोयल ने आश्वस्त किया है कि टोल रोड पर जितनी भी अनियमितताएं हैं उन्हें 15 अगस्त तक दूर कर लिया जाएगा। इस पर विधायक नीरज शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि 15 अगस्त तक टोल रोड पर अनियमितताएं दूर नहीं हुई तो टोल वसूलने नहीं देंगे। इससे पहले विधायक नीरज शर्मा की शिकायत पर रविवार को टोल रोड की हालत का जायजा लेने चंडीगढ़ से पीडब्लूडी के इंजीनियरिंग विभाग प्रमुख जीडी गोयल फरीदाबाद पहुंचे थे। बैठक में शर्मा ने रिलायंस के अधिकारियों से पूछा कि जब टोल पूरा वसूला जा रहा है तो लोगों को दी जाने वाली वाली सुविधाओं में कटौती क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सड़क बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इस इलाके में ऑक्सीजन प्लांट हैं। उन्होंने कहा कि इस सड़क का मरम्मत देखने के लिए जो फर्म रिलायंस और पीडब्लूडी ने नियुक्त की है उसे चार लाख रुपये महीने का भुगतान होता है, जबकि उसकी कोई उपयोगिता दिखाई नहीं दे रही है।

 

faridabadnews faridabadnews24 If the facilities are not available the company will not allow toll tax.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.