
फरीदाबाद : ट्रैफ़िक पुलिस विरेंदर ताऊजी के सुझाव से अम्बेडकर चौक के पास फव्वारा चौक का किया जाएगा सौन्दर्यीकरण। 6 जून को इसकी शरुआत की गई। इस मुहिम में ट्रैफिक पुलिस टीम और वीर भारत ट्रस्ट की टीम मिलकर काम करेगी। फव्वारे के चारों तरफ पेड़ लगाए जाएंगे। आज इसकी सफाई की गई। आज इस नेक काम में ए एस आई ट्रैफिक ताऊ विरेंदर बल्हारा, ए एस आई राजेन्द्र सिंह, सुनील दाहिया, अरुण, वीर भारत ट्रस्ट की अध्यक्ष संगीता नेगी, उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह, महासचिव शूरवीर सिंह नेगी, लोकेश शर्मा, रंजीत कुमार आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी से अपील है कि वो भी हमारी इस पहल में साथ दें जुड़े स्वच्छता अभियान में हम आगे बढ़ेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा।
