Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 20 वर्ष इंतजार किया बदला लेने के लिए, हत्यारे को मारी 40 गोलियां सोहेल ने भाई के

20 वर्ष इंतजार किया बदला लेने के लिए, हत्यारे को मारी 40 गोलियां सोहेल ने भाई के

faridabadnews24By faridabadnews24June 8, 2021No Comments2 Mins Read

जाफराबाद इलाके में रहने वाले सोहेल ने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए 20 वर्ष इंतजार किया। मौका लगते ही उसने भाई की हत्या के कथित आरोपी की 40 गोलियां मारकर हत्या कर दी। इतनी गोलियां चलने से जाफराबाद इलाका दहल उठा था। जाफराबाद थाना पुलिस ने आरोपी सोहेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके तीन साथियों की तलाश कर रही है। सोहेल के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल नंबर, पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए हैं। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जाफराबाद में रहने वाले व्यापारी कासिम (45) की पिछले सप्ताह ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। कासिम को करीब 40 गोलियां मारी गईं थीं। कासिम की चप्पल बनाने की फैक्टरी है। जाफराबाद थानाध्यक्ष राजीव भारद्वाज की देखरेख में पुलिस टीम ने अब सोहेल (30) को गिरफ्तार किया है। 

सोहेल ने बताया कि पीड़ित व आरोपी एक ही मोहल्ले में रहते हैं। सोहेल का कहना है कि कासिम ने करीब 20 वर्ष पहले उसके भाई तहसीम की हत्या कर दी थी। उस समय सोहेल 10 वर्ष का था। वह भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में तभी से घूमने लगा था। हालांकि कोर्ट ने कासिम को बरी कर दिया था। उसने अपने तीन साथियों के साथ कासिम की 40 से ज्यादा गोलियां मारकर हत्या कर दी। इतनी गोलियों से कासिम का शरीर छलनी हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी इतनी गोलियां लगने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों में बहुत ही पुरानी रंजिश चल रही है। कासिम व सोहेल नासिर गैंग के सदस्य हैं। आपसी रंजिश के चलते इन लोगों की अक्सर ठनी रहती थी। पुलिस सोहेल के तीन साथियों को पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर में दबिश दे रही है।पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि सोहेल हथियार व इतनी गोलियां कहां से लेकर आया था। पुलिस ने सोहेल को चार दिन की पुलिस रिमांड पर ले रखा है। 

 

faridabadnews faridabadnews24 Sohail shot 40 bullets to his brother Waited 20 years to take revenge
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.