
प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक खण्डेलवाल, प्रवक्ता गिरीश जोशी ने वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने का एक तरीका ढूंढा है। उनका कहना है कि वैक्सीनेशन करवाने वाले युवाओं को हम लकी ड्रा देंगे। जिसमें जीतने वाले को इतिहास का सबसे महंगा पेट्रोल दिया जाएगा। इस दौरान खंडेलवाल ने बीजेपी औऱ मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि अब युवाओं को बताया जाएगा किस तरह केंद्र की मोदी सरकार टैक्स के नाम पर जनता की जेब पर डाका डाल रही है। कैसे जब कांग्रेस सरकार में 1 रुपया बढने पर पूरी भाजपा सड़कों पर आकर पूरे देश मे प्रदर्शन करती थी। आज आम आदमी की पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि से कमर टूट गई है। 103 रुपये लीटर पेट्रोल और इतनी बेरोजगारी इतिहास मे सबसे ज्यादा है। खाने का तेल 170 रुपये, विभिन्न तरह की दालें 100 रुपए के पार हैं। ये सरकार महंगाई की सरकार है। हमारे द्वारा युवाओं को वैक्सीनेशन करवाने पर सर्टिफिकेट दिया जाएगा। जिसमे 20लीटर, 10 लीटर और 5 लीटर पेट्रोल की पर्ची दी जाएगी। वो पर्ची लेकर पेट्रोल पम्प से पेट्रोल डलवा सकते हैं। लक्की ड्रा के इनाम का वितरण पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, विधायक संजय शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकिलवाल द्वारा करवाया जाएगा।
