
फरीदाबाद : कोरोना महामारी के चलते भाटिया एकता मंच ने 2E वजीरस्थान गुरुद्वारा साहिब में रक्तदान शिविर लगाया।जिसमें उड़ान सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा रानी अपनी टीम शीतल अरोरा(कोषाध्यक्ष),नीलम गुप्ता(जिला अध्यक्ष),मीनाक्षी(जिला महासचिव),दीपक मदान व इंद्रा भी मौजूद रहीं।इस रक्तदान शिविर में शीतल अरोरा ने भी रक्त दान किया।इस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि विधायक सिमा त्रिखा जी,मेयर सुमन बाला जी,प्रदेश सचिव रेनु भाटिया जी,हरियाणा ह्यूमन राइट्स ने ब्लड डोनर शीतल अरोरा को प्रशंसा पत्र दिया।इस अवसर पर उषा रानी जी ने भाटिया एकता मंच के प्रधान राधे श्याम भाटिया जी,और सह सचिव सुभाष भाटिया जी का व उनकी टीम सहित उनका हार्दिक धन्यवाद किया। उषा रानी जी का कहना है कि रक्तदान महादान है हमें ऐसे कार्यों में योगदान देना चाहिए।जिससे कि कई जिंदगियां बचाई जा सकती है।
