
कोरोनाकाल के चलते अभी तक आपने पिछले दो साल से हर लॉक डाउन में पुलिस की सख्ती देखी होगी और कई जगह पुलिस के मारपीट के वीडियो भी देखे होंगे मगर आज हम पुलिस का एक अलग ही चेहरा दिखा रहे हैं जिसकी लोग सहारना कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं अशोकनगर के थाना प्रभारी प्रदीप सोनी की जिन्होंने बिना मास्क घूमने वालों को या कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों को सजा देने की बजाय दरियादिली दिखाते हुए फूल भेंट किए।
दरअसल, थाना प्रभारी प्रदीप सोनी अपने दल बल के साथ के शहर के बस स्टैंड पहुंचे जहां उन्होंने दुकानदारों से कोरोना से बचने की अपील की और कहा कि शहर में अनलॉक हुआ है मगर कोरोना का खतरा अभी बना हुआ है। इस महामारी से हम सबको बचना है पर दूसरे को भी बचाना है। वही थाना प्रभारी ने दुकानदारों से कहा कि बिना मास्क वाले ग्राहकों को सामान नहीं देना है साथ ही लोगों को वैक्सिनेशन के लिए प्रेरित भी करना है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी ने फूल देकर व्यापार में लाभ की शुभकामनाएं भी दी। वही जो लोग बिना मास्क के मिल रहे थे उन्हें मास्क भी दिए गए साथ ही उन्हें समझाइस दी गई कि घर से निकले तो मास्क लगा कर ही निकले बिना मस्क के घर से न निकले। यह नया अभिचार बस स्टैंड, चन्देरी रोड, पोस्ट ऑफिस, नया बाजार में चलता रहा।
