फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] सांसे महिम का एक ही लक्ष्य है कि हर व्यक्ति अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाएं चाहे वह जन्मदिन पर लगाए, शादी की सालगिरह, किसी की याद में लगाए, किसी भी खुशी के मौके पर लगाए लेकिन अपने जीवन में एक पीपल का पौधा जरूर लगाएं और उसकी अपने बच्चे की तरह देखभाल करें, एक दोस्त की तरह उससे प्यार और बातें करें, और जब यही पौधा एक वृक्ष बन जाएगा तो आप सब को यह शुद्ध वायु के अलावा अनेक बेजुबान पशु पक्षियों के लिए फल भी देगा
