Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पहले पीटा, फिर जय श्रीराम बोलने पर किया मजबूर, तिहाड़ में बंद ISIS संदिग्ध का आरोप

पहले पीटा, फिर जय श्रीराम बोलने पर किया मजबूर, तिहाड़ में बंद ISIS संदिग्ध का आरोप

faridabadnews24By faridabadnews24June 10, 2021No Comments2 Mins Read

देशभर में आत्मघाती हमलों और सिलसिलेवार विस्फोटों की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार आईएसआईएस के एक संदिग्ध ने एक वीडियो में सनसनीखेज दावा किया है. उसने कहा है कि उसे तिहाड़ जेल में अन्य कैदियों ने पीटा और ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए मजबूर किया. आरोपी आतंकी का नाम राशिद जफर है और उसे साल 2018 में आईएसआईएस समूह का सदस्य होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.  जेल अधिकारियों ने राशिद के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उनका कहना है वह एक बैरक से दूसरे बैरक में जाना चाह रहा था जो कि अवैध है. राशिद के पास एक सेल फोन भी बरामद हुआ है, जिसको लेकर जेल के अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. इस वीडियो पर तिहाड़ जेल के डीजी का कहना है यह वीडियो जेल के अंदर कल बनाया गया है. वीडियो बनाने वाला शख्स एक कैदी है और आईएसआईएस का आतंकी है. इसका नाम राशिद जफर है. उन्होंने कहा, ”वीडियो में आतंकी जो आरोप लगा रहा है, वह सरासर गलत है और खुद आतंकी ने अपने आप को चोट पहुंचाई है. आतंकी जेल नंबर 8 में बंद है. इस मामले की जांच करवाई जा रही है कि आतंकी के पास मोबाइल फोन कैसे पहुंचा?”

बता दें कि राशिद जफर को साल 2018 में गिरफ्तार किया गया था. वीडियो के सामने आने के बाद राशिद के वकीलों ने अदालत में अर्जी दायर की है. एनआईए ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते की मदद से दिल्ली के जाफराबाद, सीलमपुर और उत्तर प्रदेश में 11 जगहों पर तलाशी लेने के बाद दिसंबर, 2018 में नौ अन्य लोगों के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया था.  26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह से एक महीने पहले तलाशी और गिरफ्तारी की गई थी. एनआईए के अनुसार, तलाशी के दौरान एक रॉकेट लॉन्चर, आत्मघाती जैकेट के लिए सामग्री और टाइमर के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली 112 अलार्म घड़ियों को बरामद किया गया था

accused of ISIS suspect lodged in Tihar faridabadnews faridabadnews24 First beaten then forced to say Jai Shri Ram
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.