Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बेरोजगारी की डबल मार, सात इंडस्ट्रियल एिरया में 50% लेबर घटी, 2 लाख रोजगार गए

बेरोजगारी की डबल मार, सात इंडस्ट्रियल एिरया में 50% लेबर घटी, 2 लाख रोजगार गए

faridabadnews24By faridabadnews24June 10, 2021No Comments6 Mins Read

कोरोना की दूसरी लहर गुजरने के साथ ही प्रदेश में बेरोजगारी फिर बड़ा मुद्दा बनकर उभर रही है। सरकार कह रही है कि सभी को सरकारी नौकरी नहीं दे सकते, निजी क्षेत्र में रोजगार के काफी विकल्प उपलब्ध हैं। हालांकि, प्रदेश के सात जिलों के सात बड़े इंडस्ट्रियल एरिया में की गई पड़ताल में निजी क्षेत्र में रोजगार की भी चिंताजनक तस्वीर सामने आई। इन इंडस्ट्रियल एरिया में 100 से ज्यादा चाय वालों पर किए गए सर्वे में पता चला कि कोरोना काल में इनके यहां चाय की खपत 60% तक घट गई है। खपत में यह गिरावट सीधे-सीधे इंडस्ट्रियल एरिया में श्रमिकों-कर्मचारियों की संख्या घटने का संकेत है। क्योंकि, फुरसत में श्रमिक इन्हीं स्टॉल्स पर बैठकर समय बिताते हैं। दूसरी तरफ, लेबर ठेकेदारों और इंडस्ट्री संचालकों ने भी माना कि सरकार जिस निजी क्षेत्र में रोजगार की लगातार दुहाई दे रही है, वहां कोरोना से पहले की तुलना में अब 50% श्रमिकों की ही जरूरत रह गई है। कोरोना और लॉकडाउन के कारण खपत में बड़े पैमाने पर कमी आई है। इसके चलते फैक्ट्रियों में प्रोडक्शन 50% तक घटा है। प्रोडक्शन घटने के साथ ही श्रमिकों की मांग भी कम हो गई है। इन सातों इंडस्ट्रियल एरिया में कम से कम दो लाख लोग बेरोजगार हो चुके हैं। रोजगार को लेकर विपक्ष भी लगातार सरकार को घेर रहा है।

डिमांड घटने से थम रही इंडस्ट्री

  • कोरोना काल से पहले इंडस्ट्रियल एरिया में चाय के ठेलों पर भीड़ होती थी। अब ये सुनसान हो रहे हैं।
  • कई इलाकों में तो 500 से 700 चाय रोज बेचने वालों की बिक्री घटकर 150 चाय रोजाना रह गई है।
  • खपत घटने से फैक्ट्रियों में प्रोडक्शन 50% तक कम हो चुका। श्रमिकों की डिमांड भी आधी रह गई।
  • फैक्ट्रियों में एक्स्ट्रा शिफ्ट में काम बंद हुआ। कई इलाकों में तो अब नाइट शिफ्ट भी नहीं हो रही।
  • कोरोना काल में इन 7 बड़े इंडस्ट्रियल एरिया में 2 लाख से ज्यादा युवाओं का रोजगार जा चुका है।
  • बहादुरगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में छोटी-बड़ी करीब 3600 फैक्ट्रियां हैं, लेकिन इनमें से महज 10% में ही अभी काम चल रहा है।

ग्राउंड रिपोर्ट

चाय वालों की 60% तक गिरी खपत बता रही… श्रमिक लगातार कम हो रहे

अम्बाला: एक ही शिफ्ट चल रही, पहले एक्ट्रा शिफ्ट भी चलती थी

साइंस इंडस्ट्री में आधी लेबर रह गई है। पार्ट टाइम शिफ्ट बंद है। कैंट के इंडस्ट्रियल एरिया में 130 फैक्ट्रियां हैं। जहां अब आधी लेबर ही है। टी-स्टाल संचालक नवीन शर्मा ने कहा कि पहले 20 किलो दूध लगता था, अब 8 किलो ही लगता है। 500 चाय से कम होकर सेल 150 ही रह गई है। इंडस्ट्री में लेबर नहीं आ रही और नाइट शिफ्ट तो लग ही नहीं रही। फैक्टरी मालिकों ने बताया कि लॉकडाउन में कई पाबंदियां लगी है जिस वजह से कम लेबर ही लगाई गई है।

यमुनानगर: 40 से 50 प्रतिशत तक हुआ है इंडस्ट्री पर कोरोना का प्रभाव

यमुनानगर का प्लाई उद्योग और बर्तन बनाने के कारखाने, सभी में 40 से 50% तक लेबर पर असर पड़ा है। चाय ठेला चलाने वाले मांगे राम का कहना है कि काम तो खत्म ही है। पहले दिन में 250 से 300 रुपए की सेल हो रही थी। अब 4 से 5 चाय बिक रही हैं। इसकी एक ही वजह है कि इंडस्ट्री में लेबर ही नहीं है। ठेले वाले सुनील कुमार कहते हैं कि दिनभर में 50 से 60 रुपए की सेल में घर का खर्च कैसे चलाएं।

बहादुरगढ़: कोरोना और किसान आंदोलन की लगातार मार झेल रही है इंडस्ट्री

औद्योगिक क्षेत्र में 3600 छोटी बड़ी फैक्ट्रियों में दस फीसदी ही चल रही हैं। हाइवें के बीच में किसान आंदोलन के कारण फैक्ट्रियों में आना जाना पिछले सात माह से बंद पड़ा है। वहीं कोरोना के चलते फैक्ट्रियों का बंद होने के सिलसिला तेज है। श्रमिक रोजगार का नया विकल्प खोज रहे हैं।

चाय का ठेला चलाने वाले दिनेश कुमार ने बताया कि वह दो साल से दुकान का किराया तक भी नहीं निकाल पाया है। औद्योगिक क्षेत्र में अब चारों तरफ सन्नाटा होने से चाय की खपत करीब बंद पड़ी है। चाय बेचने वाले सुधीर ने बताया कि पहले डेयरी के दूध की चाय को लेकर लोग इसे पसंद करते थे। पर अब मांग के हिसाब से पैकेट बंद दूध की ही चाय बनानी पड़ती है।

सोनीपत: कोरोना ने छीना रोजगार, 40% श्रमिकों से हो रहा काम

सोनीपत, राई, बड़ी, कुंडली क्षेत्र में 6 हजार इंडस्ट्रीज में 40% लेबर से ही काम हो रहा है। तीन महीने में ही 15 हजार के रोजगार भी छूटे हैं। चाय ठेले वाले सोनू बात करते हुए भावुक हो गए और बोले कि इतने बुरे दिन आएंगे, ये तो सपने में भी नहीं सोचा था। मेरे यहां चाय पीने वालों का हुजूम लगता था। सब वीरान हो गया है। स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल मैन्यूफेक्चरिंग एसोसिएशन प्रधान महेंद्र गोयल ने कहा कि तीस प्रतिशत इंडस्ट्रीज में काम नही है। श्रमिक बेरोजगार, उद्योगपति कर्जवान हुए हैं।

पानीपत: इंडस्ट्री में 50 प्रतिशत ही प्रोडक्शन हो रहा है, लेबर नहीं

125 हजार करोड़ का कारोबार करने वाली पानीपत टेक्सटाइल इंडस्ट्री मुसीबत में है। इंडस्ट्रीज का प्रोडक्शन आधा हो गया है। लेबर कम है तो यहां चाय वालों का रोजगार भी बंद हो रहा है। चौटाला रोड पर रोजाना 25 लीटर दूध से चाय बेचने वाला श्रीपाल आज 4 लीटर दूध ही लाता है। वह भी बच जाता है। एक्सपोर्टर विनोद धमीजा कहते हैं कि 50 फीसदी वर्कर हैं। माल भेजने में भी देरी हो रही है।

राेहतक: श्रमिक बेरोजगार, चाय वालों का काम बंद

रोहतक में भी स्थिति काफी खराब है। युवाओं का कहना है कि नाैकरी ना सही, निजी क्षेत्र में राेजगार ताे मिले। उद्योगों में भी तीन शिफ्ट की बजाय मात्र एक शिफ्ट में आधी से भी कम लेबर के सहारे काम चल रहा है। न्यू आईडीसी में काम कर रहे अजीत बताते हैं कि पहले तीन किलो दूध लाते थे। मजदूर अब आते नहीं हैं तो दूध भी खराब हो जाता है। चाय की खपत न के बराबर है। लघु उद्योग भारती के प्रधान अंगद कोचर बताते हैं कि काम तीन से दो शिफ्ट में और अब सिर्फ एक ही शिफ्ट में सिमट गए हैं।

हिसार: 60 प्रतिशत तक हुआ है इंडस्ट्री पर प्रभाव

कोरोना का इंडस्ट्री पर 60% तक प्रभाव हुआ है। इसका सीधा असर रोजगार पर हो रहा है। यहां निजी क्षेत्र में कम हो रहे रोजगार की गवाही इस क्षेत्र के चाय वाले भी दे रहे हैं, जिनके पास पहले भीड़ लगती थी और अब नाममात्र के श्रमिक आते हैं। चाय विक्रेता श्रवण ने बताया कि पहले देर रात तक बैठते थे, लेकिन अब शाम काे दुकान बंद करनी पड़ रही है क्योंकि फैक्ट्रियों में श्रमिक कम हैं। इंडस्ट्री एसाेसिएशन के उपप्रधान जगदीश जिंदल ने बताया कि लाॅकडाउन के बाद मजदूराें का पलायन काफी संख्या में हुआ है।

2 lakh jobs lost 50% labor reduction in seven industrial areas Double whammy of unemployment faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.