Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों घरों के निर्माण को मंजूरी

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों घरों के निर्माण को मंजूरी

faridabadnews24By faridabadnews24June 10, 2021No Comments2 Mins Read

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों घरों के निर्माण को मंजूरी दी है। ये फैसला केंद्रीय स्वीकृति और निगरानी समिति की 54वीं बैठक में लिया गया। जिसमें कुल 3.61 लाख आवासों के निर्माण के 708 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई । इस मीटिंग में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भाग लिया। बता दें पीएमएवाई के तहत स्वीकृत घरों की संख्या 112.4 लाख है। जिनमें अब तक 48.31 लाख वितरित किए जा चुके हैं। पीएमएवाई में कुल निवेश 7.35 लाख करोड़ रुपए है। जिसमें 1.81 लाख रुपए की रकम केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी। इस राशि में 96,067 करोड़ रुपए जारी हो चुके हैं। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि मंजूरी की मांग उठ रही है। अभी हमारा पूरा ध्यान निर्धारित समय के अंदर परियोजनाओं को पूरा करना है। बैठक में भूमि, अंतर-शहर प्रवास, कार्यक्षेत्र की प्राथमिकताओं में परिवर्तन आदि परियोजनाओं में संशोधन के लिए प्रस्ताव रखे गए। मीटिंग में मंत्रालय के सचिव ने 6 लाख हाउस परियोजनाओं का जिक्र किया। जिसका निर्माण इंदौर, चेन्नई, अगरतला, लखनऊ, रांची और राजकोट में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के निर्माण में शामिल सभी संबंधित डिपार्टमेंट को प्रेरित करना होगा।

जानें कौन ले सकता है इस योजना का लाभ

इस योजना का लाभ 21 से 55 साल की उम्र के लोग ले सकते हैं। इसके लिए निम्न आर्थिक वर्ग ईडब्ल्यूएस के लोगों की सालाना घरेलू आमदनी 3 लाख रुपए होनी चाहिए। मध्यम वर्ग एलआईजी के लिए 3-6 लाख रुपए होनी चाहिए। जबकि 12-18 लाख की आय वाले भी इस योजना का फायदा ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी आय का प्रमाण पत्र, फार्म 16 या आयकर रिटर्न के कागजात देने होंगे। जो लोग स्वयं का काम करते हैं, उन्हें अपनी आय का प्रमाण पत्र देना होगा।

 

NEWS SOURCE FROM : NAIDUNIA

Approval for construction of lakhs of houses under Pradhan Mantri Awas Yojana faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.