राज्यसभा सांसद और BJP नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष विमान से गुरुवार सुबह 10.35 बजे ग्वालियर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर 5 मिनट रुके और समर्थकों से मिलने के बाद सड़क मार्ग से भिंड के मेहगांव के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सिंधिया को चेहरा दिखाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए। हर तरफ समर्थकों की भीड़ नजर आई। भिंड रवाना होने से पहले सिंधिया ने मुरैना में बुधवार रात वन विभाग की SDO पर हमले पर कहा कि बार-बार SDO पर हमले हो रहे हैं। अवैध उत्खनन सहन नहीं होगा। हमेशा अवैध उत्खनन के खिलाफ मेरा झंडा बुलंद था और रहेगा। इसके लिए जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से बात कर कड़े एक्शन के लिए कहूंगा। इसके अलावा हाल ही में प्रदेश में CM बदलने की अफवाह पर कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज के नेतृत्व में सरकार अच्छा काम कर रही है। यह बदलने की चर्चा कहां से चली, यह नहीं पता। राज्यसभा सांसद सिंधिया ने कहा कि कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से विस्तार से चर्चा हुई है। दूसरी लहर में अच्छा काम किया है। मैं भी अंचल के जिलों को पांच-पांच एम्बुलेंस दे रहा हूं लेकिन इसमें राजनीति नहीं हो।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
