फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हाल ही में गुरुग्राम और फरीदाबाद के महानगरीय विकास प्राधिकरणों की तर्ज पर पंचकूला ज़िले के समग्र विकास के लिए भी पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) का गठन करने की घोषणा की गयी है। उक्त दोनों मौजूदा प्राधिकरणों के चेयरपर्सन मुख्यमंत्री है एवं कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी उनके सदस्य हैं। इसी बीच पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया की जब उन्होंने गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए खट्टर सरकार द्वारा बीते वर्षों में विधानसभा द्वारा बनाये गए दोनों कानूनों अर्थात गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए ) एक्ट, 2017 और फरीदाबाद मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एफएमडीए) एक्ट, 2018 और इनके अंतर्गत आज तक जारी सभी गजट नोटिफिकेशन्स का अवलोकन किया, तो वह अत्यंत हैरान हुए क्योंकि आज तक उक्त दोनों कानूनों को लागू करने सम्बन्धी गजट नोटिफिकेशन ही नहीं जारी की गयी है जो हालांकि प्रदेश के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग द्वारा जारी होनी चाहिए.थी. हालांकि विभाग द्वारा बीते वर्षों में उक्त कानूनों में कई अन्य नोटिफिकेशन्स जारी की गयी है जिसमें सम्बंधित प्राधिकरण को नोटिफाई करना, प्राधिकरण में शामिल क्षेत्र को अधिसूचित करना आदि सम्मिलित हैं परन्तु जब तक कानून को लागू करने की नोटिफिकेशन जारी न की जाए तब तक बाकी सभी नोटिफिकेशन का कोई कानूनी औचित्य नहीं है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
