शहर के रामगढ़ रोड स्थित एक मुर्गी फार्म में गुरुवार सुबह कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, उन्हें बचाने के के दौरान दो और युवक बेहोश हो गए। जहरीली गैस से मौत की आशंका जताई जा रही है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। सदर थाना पुलिस ने बताया कि सुबह फार्म के कुएं में एक बकरी गिर गई थी। यहां काम करने वाले यूपी के धर्मपुर निवासी दुर्गेश बकरी को बचाने कुएं में उतरा तो वह बेहोश होकर गिर गया। बिहार के मुंगेर निवासी निवासी मनीष भी उतरा तो वह भी बेहोश हो गया। बाद मे दो और युवक कुएं में उतरे, उन पर भी बेहोशी छाने लगी, लेकिन दोनों को तुरंत बाहर निकाल लिया। उनकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्गेश व मनीष को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
news source from : dainikbhaskar
