नई दिल्ली : पिछले कुछ सालों में भारत में डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म के लिए बड़ा बाजार तैयार हुआ है. कई बड़ी कंपनियों ने डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन सेक्टर में पांव रखा है. इसके अलावा पॉप्युलर इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप भी इस सेक्टर का हिस्सा बन चुका है. पिछले साल नवंबर में भारत में अपनी पेमेंट सर्विस शुरू की थी. नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से मंजूरी मिलने के बाद यह सर्विस अब भारतीय बाजार में उपलब्ध है वाट्सऐप के सबसे ज्यादा, लगभग 400 मिलियन यूजर्स भारत में हैं. अगर आप वॉट्सऐप पे का इस्तेमाल करना चाहते हैं और आपको इस बारे ज्यादा कुछ मालूम नहीं है तो यहां हम आपको यह सर्विस इस्तेमाल करने का तरीका बता रहे हैं-
कैसे करनी है पेमेंट सेंटिंग
– सबसे पहले वॉट्सऐप ऐप को ओपन करें फिर ऐप के टॉप राइट कॉर्नर में तीन डॉट वाले आइकन पर टैप करें.
– ‘पेमेंट्स’ ऑप्शन को सिलेक्ट करें, फिर ‘ऐड पेमेंट मेथड’ पर टैप करें.
– आपके स्क्रीन पर बैंकों की लिस्ट खुल जाएगी.
– लिस्ट में अपना बैंक सिलेक्ट करने के बाद अपना मोबाइल नंबर डालें जो बैंक से लिंक हो.
– नंबर डालने के बाद आपके फोन पर आपको ‘वेरिफाई वाया SMS’ सेलेक्ट करना होगा.
– वेरिफिकेशन प्रोसेस खत्म होने के बाद यूजर को पेमेंट सेटिंग पूरी करनी होंगी.
