हरियाणा के जिले गुरूग्राम से एक ऐसा दिल दहला लेने मामला सामने आया है जहां आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका से छुटकारा पाने के लिए कहा कि जब सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या कर सकता है तो तुम भी कर लो। जिसके बाद 22 वर्षीय दीक्षा नाम की युवती ने सेक्टर 14 के सनशाइन होटल में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतका दीक्षा के पिता ने ये गंभीर आरोप गुरुग्राम पुलिस को दी शिकायत में दर्ज करवाए है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कैसे आरोपी निशांत झा ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर दीक्षा के साथ बार बार दुष्कर्म किया। वहीं जब दीक्षा गर्भवती हो गई तो उसको आत्महत्या हेतु मजबूर कर दिया। फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने मृतका दीक्षा के पिता की शिकायत पर सेक्टर 14 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि दिल्ली निवासी दीक्षा को निशांत झा ने पहले अपने प्यार में फंसाया और फिर उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को लगातार अंजाम देता रहा। इस कारण जब दीक्षा गर्भवती हो गयी तो निशांत झा ने दीक्षा से दूरी बनानी शुरू कर दी। एफआईआर में कहा गया है कि आत्महत्या से पहले यानी 5 दिसंबर को दीक्षा जल्द घर आने की बात कह घर से निकली तो थी लेकिन फिर वो वापिस ना लौटी। मामले को लेकर एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह कहते है कि पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 दुष्कर्म और 306 आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी है।
NEWS source from : yuvaharyana
