Reliance Jio टेलीकॉम ने हाल ही में एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल को कड़ी टक्कर देने हेतु खास प्रीपेड प्लांस बाजार में उतारे हैं। जिनका नाम Jio Freedom है। इन डेटा प्लांस के बारें में बताए तो यूजर्स इनके द्वारा बिना किसी लिमिट के डेटा का यूज कर सकते है। साथ ही इन प्लांस में फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। जानें इन नए प्लांस के बारें में-
Jio का 127 रुपये वाला डेटा प्लान– जियो का ये रिचार्ज पैक 15 दिन की वैधता के साथ उपलब्ध है। इस प्रीपेड प्लान में उपभोक्ताओं को कुल 12GB डेटा दिया जाएगा। जिसे यूजर्स बिना किसी लिमिट के यूज कर सकते हैं। साथ ही फ्री कॉलिंग, रोजाना 100SMS और जियो ऐप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में में दी जा रही है।
Jio का 247 रुपये वाला डेटा प्लान जियो के इस डेटा प्लान में 25GB डेटा और रोजाना 100SMS प्राप्त होंगे। इसमें भी यूजर्स बिना किसी लिमिट के यूज कर सकते हैं। डेटा प्लान के साथ फ्री कॉलिंग, रोजाना 100SMS और जियो ऐप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दी जाएगी। वहीं, इस प्रीपेड प्लान की समय सीमा 30 दिन रखी गई है।
Jio का 447 रुपये वाला डेटा प्लान– वहीं जियो का ये डेटा प्लान 60 दिन की समय सीमा के साथ उपलब्ध है। इस प्रीपेड प्लान में उपभोक्ताओं को कुल 50GB डेटा प्राप्त होगा। जिसे यूजर्स बिना किसी लिमिट के उपयोग कर सकते हैं। साथ ही प्लान में फ्री कॉलिंग, रोजाना 100SMS और जियो ऐप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दी जा रही है।
Jio का 597 रुपये वाला डेटा प्लान– जियो के इस डेटा प्लान में 75GB डेटा और रोजाना 100SMS दिए जाएंगे। यूजर्स बिना किसी लिमिट के डेटा यूज कर सकते हैं। डेटा प्लान के साथ फ्री कॉलिंग, रोजाना 100SMS और जियो ऐप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दी जा रही है। वहीं, इस प्रीपेड प्लान की समय सीमा 90 दिन रखी गई है।
Jio का 2397 रुपये वाला डेटा प्लान– जियो का ये डेटा प्लान थोड़ा महंगा है। इस प्लान में उपभोक्ताओं को 365GB डेटा दिया जाएगा। यूजर्स बिना लिमिट के इस डेटा का यूज कर सकते हैं। साथ ही प्रीपेड प्लान में फ्री कॉलिंग, रोजाना 100SMS और जियो ऐप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दी जाएगी। इस पैक की वैलिडिटी 365 दिन तक रखी गई है।
