गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में रहने वाली युवती ने अपने जीजा के खिलाफ छेड़छाड़ व लांछन लगाकर शादी तुड़वाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में नंदग्राम कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के अधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसके जीजा दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है और उसके ऊपर गंदी नजर रखते हैं। रिश्तेदारी होने की वजह से वह अक्सर उसके घर आते थे और मौका देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। लेकिन वह अपनी बहन के रिश्ते की वजह से नजरअंदाज कर जाती थी। पीड़िता ने बताया कि उसके परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी। शुक्रवार को ही वर पक्ष के लोग उसकी गोदभराई के लिए आने वाले थे। लेकिन इससे पहले आरोपी जीजा उनके पास पहुंच गया और उसे चरित्रहीन बताकर शादी तुड़वा दी। वहीं शुक्रवार की दोपहर सोसायटी में सरेआम उसका हाथ पकड़ कर धमकी दी कि उसकी शादी वह कहीं और नहीं होने देगा। पीड़िता ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। नंदग्राम कोतवाल नीरज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के अधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
