हरियाणा में लॉकडाउन की अवधि कल यानी सोमवार 14 जून सुबह 5 बजे खत्म हो जाएगी। अब लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं इस पर आज फैसला आ सकता है। वैसे ये कहा जा सकता है कि कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार कुछ और रियायतें दें सकती है। बता दें कि पिछले हफ्ते भी सरकार द्वारा 14 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया गया था, तो काफी छूट दी गई थी।

आपको बता दें कि हरियाणा सरकार द्वारा लॉकडाउन को महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा नाम दिया गया है। पिछले हफ्ते अर्थव्यवस्था और रोजगार की स्थिति को देखते हुए सरकार ने कई जरूरी ढील दी थी। जिसमें दुकानें खोलने के समय में बदलाव किया गया है। जिसके तहत फिलहाल, राज्य में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक दुकानें खुल रही हैं। साथ ही कोरोना महामारी को देखते हुए सभी दुकानें तारीख के हिसाब से ओड-ईवन आधार पर खोली जा रही है। अगर बात करें पिछले हफ्ते की तो दी गई छूट इस प्रकार है-
- शापिंग माल खोलने का समय भी बढ़ाया गया था। शापिंग माल सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक खुल रहे हैं।
- रेस्टोरेंट, बार, माल में मौजूद होटल व बार, सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक 50 फीसद बैठने की क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी गई है।
- खाने-पीने की वस्तुओं की होम डिलीवरी का समय रात 10 बजे तक रखा गया है।
- धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति भी दी गई।, एक बार में 21 से ज्यादा व्यक्ति किसी धार्मिक स्थल पर जमा नहीं हो सकेंगे।
- हरियाणा सरकार ने कारपोरेट दफ्तर भी कर्मचारियों की 50 फीसद हाजिरी के साथ खोलने की इजाजत थी। शादी-विवाह और रस्म क्रिया में 21 आदमी से ज्यादा इकट्ठा नहीं हो सकेंगे।
- शादी के दौरान किसी को बरात लाने या ले जाने की इजाजत नहीं होगी। किसी विवाह समारोह में पार्टी के लिए 50 आदमी से ज्यादा इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है।
- क्लब हाउस, रेस्टोरेंट और गोल्फ क्लब के बार 50 फीसद उपस्थिति के साथ सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक खोलने की इजाजत होगी।
