Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एंबुलेंस पर भी जीएसटी घटा, हरियाणा के डिप्‍टी सीएम की मांग पर केंद्र सरकार ने दी कोरोना मरीजों को दी राहत

एंबुलेंस पर भी जीएसटी घटा, हरियाणा के डिप्‍टी सीएम की मांग पर केंद्र सरकार ने दी कोरोना मरीजों को दी राहत

faridabadnews24By faridabadnews24June 13, 2021No Comments3 Mins Read

हरियाणा सरकार की मांग पर केंद्र सरकार ने कोरोना के मरीजों काे बड़ी राहत दी है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मांग पर केंद्र सरकार ने एंबुलेंस पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर में कमी कर दी है। केंद्र सरकार द्वारा इस पर जीएसटी की दर को 28 फीसद से घटा कर 12 फीसद कर दिया गया है। हरियाणा के आबकारी एवं कराधान मंत्री के नाते दुष्‍यंत चौटाला ने जीएसटी काउंसिल में यह मुद्दा उठाया था। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने विद्युत शवदाह गृह पर मौजूदा टैक्स को भी कम कर दिया गया है। अब इस पर जीएसटी पांच फीसद कर दिया गया है।

कोविड वस्तुओं पर जीएसटी की छूट की समय सीमा बढ़ाने व विद्युत शवदाह गृह पर टैक्स कम की है

दुष्‍यंत चौटाला शनिवार को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े। बैठक में दुष्यंत चौटाला ने बताया कि कोविड से संबंधित वस्तुओं पर जीएसटी निर्धारित करने के लिए बनाए गए मंत्रियों के समूह की छह सदस्यीय कमेटी के सभी सुझाव को जीएसटी काउंसिल ने स्वीकार कर लिया है। हरियाणा की ओर से दो सुझाव दिए गए थे जिनमें कोविड वस्तुओं पर जीएसटी रेट की छूट की समय सीमा बढ़ाने व विद्युत शवदाह गृह पर मौजूदा टैक्स को कम करने की गुजारिश की गई थी। इसके बाद जीएसटी पर छूट की सीमा को 31 अगस्त से बढ़ाकर 30 सितंबर तक कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि एंबुलेंस मौजूदा समय में स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रमुख हिस्सा है। इसी को ध्यान में रखते हुए जीएसटी काउंसिल ने ने एंबुलेंस पर 16 फीसद टैक्स कर कर दिया है। तापमान मापक यंत्र पर भी टैक्स घटाकर पांच फीसद कर दिया गया है।

दुष्‍यंत बोले- अमित शाह से प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा हुई

दुष्‍यंत चौटाला ने सिरसा में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात के बारे में भी जानकारी दी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से प्रदेश की परिस्थितियों पर चर्चा हुई। आने वाले समय में प्रदेश को कैसे और आगे लेकर जाएं, इसको लेकर भी चर्चा हुई। इनमें आपदा में एनडीआरएफ का यूनिट स्थापित करना का मुद्दा भी था।

बोले- एमएसपी बढ़ने से सरसों व सूरजमुखी के दाम में तेजी आई

दुष्यंत चौटाला ने खरीफ फसलों पर एमएसपी बढ़ोतरी के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। उन्‍होंने कहा कि निरंतर एमएसपी में इजाफा होने से सरसों और सूरजमुखी की फसलों के दाम तेज हुए। इससे किसानों को लाभ हुआ। भविष्य में भी इसी तरह फसलों के भाव में इजाफा देखने को मिलेगा।

प्रमुख बिंदु –

  • – कोरोना से जुड़ी वस्तुओं पर टैक्स कम होने से महामारी से निपटने में मिलेगी मदद।
  • – जीएसटी काउंसिल के समक्ष हरियाणा की ओर से कई सुझाव दिए गए।
  • – पहला सुझाव कोविड वस्तुओं पर जीएसटी रेट की छूट की समय-सीमा बढ़ाने का था।
  • – जीएसटी पर छूट की सीमा को 31 अगस्त से बढ़ाकर 30 सितंबर तक किया गया।
  • – दूसरा इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम पर टैक्स घटाने का सुझाव था।
  • – केंद्र ने इसे कम करते हुए पांच प्रतिशत किया है।
  • – स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एंबुलेंस मुख्य।
  • – काउंसिल ने एम्बुलेंस पर 28 प्रतिशत टैक्स को घटाकर 12 प्रतिशत किया।
  • – तापमान मापक यंत्र पर भी टैक्स घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया
faridabadnews faridabadnews24 GST on ambulance also reduced on the demand of Deputy CM of Haryana the central government gave relief to Corona patients
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.