फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] गर्मी के मौसम में राहगीरों को शीतल पेयजल नहीं मिल पाता था तथा ऐसे कई लोग है जो घर से चलते वक्त पानी साथ में नहीं ले जा पाते इसको देखते हुए मानव अधिकार संरक्षण संघ फरीदाबाद टीम द्वारा फरीदाबाद पुलिस के सहयोग से सेक्टर 21C, एशियन हॉस्पिटल के नजदीक पुलिस बूथ के पास पानी का चबूतरा बना कर और पानी के मटके लगा कर प्याऊ का शुभारम्भ किया ताकि राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध हो सके और जिससे रोड पर चलने वाले लोगो की गर्मी में पानी की सेवा की जा सकेगी इस नेक कार्य में मानव अधिकार संरक्षण संघ के जिलाध्यक्ष गुलबीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष विवेक शर्मा और हेमराज शर्मा, जिलाध्यक्ष (लीगल सैल) सतीश कुमार, बल्लबगढ़ अध्यक्ष इमामुद्दीन सैफी, श्री रतन सिंह (ASI, ट्रैफिक), पुलिस जवान उमेश कुमार और गौरव का योगदान रहा
