Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ये सवाल भी पूछेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम, कोविड वैक्सीन न लगवाने वालों की पहचान के लिए घर-घर होगा सर्वे

ये सवाल भी पूछेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम, कोविड वैक्सीन न लगवाने वालों की पहचान के लिए घर-घर होगा सर्वे

faridabadnews24By faridabadnews24June 14, 2021No Comments3 Mins Read

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सोमवार से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) और स्वास्थ्य विभाग टीका नहीं लगवाने वालों की पहचान के लिए घर-घर जाकर सर्वे शुरू करेगा। सर्वे में स्वास्थ्यकर्मी लोगों से वैक्सीन के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। उसके बाद यह पता किया जाएगा कि जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, उसके पीछे का कारण क्या है। सर्वे लगभग छह महीने में पूरा होगा। उसके बाद सही कारणों का पता चल पाएगा। सोमवार से यह सर्वे हरियाणा के हर जिले में शुरू होगा। डब्लूएचओ में कार्यरत डॉक्टर बिंदु यादव ने बताया कि सोमवार से सर्वे शुरू किया जाएगा। सर्वे में जिले के हर इलाके को शामिल किया जाएगा। शहरी क्षेत्र के सेक्टर, कॉलोनी और स्लम क्षेत्र शामिल होगा। इसके अलावा गांव में भी जाकर परिवार से बात की जाएगी। उन्होंने बताया कि वह रैंडम तरीके से स्वास्थ्यकर्मी हर गांव, सेक्टर, स्लम और कॉलोनियों में परिवारों के घर पर जाएंगे। घर में कितने लोगों को वैक्सीन लगी है और उन्होंने वैक्सीन कब लगवाई थी। कितने परिवार के सदस्यों ने वैक्सीन नहीं लगवाई और वैक्सीन नहीं लगवाने का क्या कारण है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों ने दूसरी डोज लगवाई है या नहीं। वैक्सीन लगवाने के बाद उनको कोई दिक्कत हुई थी या नहीं। यह सवाल सर्वे के दौरान परिवार के सदस्यों से स्वास्थ्यकर्मी पूछेंगे।

छह महीने में पूरा होगा सर्वे

डॉ. बिंदु यादव ने बताया कि सर्वे पूरा होने में छह महीने का समय लगेगा। छह महीने बाद ही साफ हो पाएगा वैक्सीन नहीं लगवाने के पीछे मुख्य कारण क्या है। हालांकि, उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान वह गांव,सेक्टर, स्लम और कॉलोनियों में रैंडम दस से 50 तक घरों का चयन करेंगे। उन घरों में जाकर वैक्सीन के बारे में उनसे पूछा जाएगा और लगभग एक परिवार से स्वास्थ्यकर्मी आठ से दस सवाल पूछेंगे। उसका पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। हालांकि, डब्लूएचओ पहले भी जिले में कई तरह के सर्वे कर चुका है। वहीं उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान अगर कोई वैक्सीन लगवाना चाहता है तो उसको वैक्सीन भी लगवाई जाएगी।

गुरुग्राम जिला वैक्सीन लगवाने में सबसे अव्वल

स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड अनुसार जिले में अब तक 8.50 लाख को वैक्सीन का टीका लग चुका है। प्रदेश में गुरुग्राम जिला वैक्सीन लगवाने में सबसे अव्वल है। वैक्सीन के 40 से 90 तक केंद्रों पर रोजाना कैंप का आयोजन होता है। इसके अलावा लोगों की सहूलियत के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से ड्राइव थ्रू का भी आयोजन किया गया।

faridabadnews faridabadnews24 Health department team will also ask these questions there will be a door-to-door survey to identify those who do not get the Kovid vaccine
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.