कोरोना महामारी की दूसरी लहर अब दिल्ली में सुस्त पड़ गई है इसलिए अब लॉकडाउन में क्रमबद्ध तरीके से ढील दी जा रही है। दिल्ली सरकार ने अनलॉक-तीन के तहत रेस्तरां को 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलने की अनुमति दे दी है, लेकिन इस बार भी दिल्ली के जिम मालिकों को निराशा ही हाथ लगी है। दिल्ली जिम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चिराग सेठी ने कहा है कि अनलॉक-तीन में जिम को फिर से प्रतिबंधित सूची में डाल दिया गया है। ऐसा होने से जिम मालिकों व कर्मचारियों पर अत्यधिक वित्तीय बोझ पड़ रहा है। दो महीने से लगभग जिम बंद हैं। इसी वजह से जिम मालिकों और कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति वास्तव में खराब हो गई है। इन दिनों कुछ स्टाफ सदस्यों के पास तो अपने परिवारों के लिए बुनियादी राशन तक नहीं है। चिराग सेठी का कहना है कि हर सप्ताह उन्हें यह एक उम्मीद दे दी जाती है कि जिम खुलेंगे और हर हफ्ते इस समयावधि को एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन एलजी कार्यालय और सीएम कार्यालय से अनुरोध करती है कि जिम मालिकों को एक निश्चित तारीख दी जाए, नहीं तो दिल्ली में हजारों जिम बंद हो जाएंगे। इससे बेरोजगारी और बढ़ जाएगी। आपको बता दें कि दिल्ली में 5500 जिम हैं और करीब एक लाख लोग अपनी आजीविका के लिए जिम पर निर्भर करते हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
