फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] सपनों की नगरी मुम्बई मे सुशांत सिंह राजपूत ने बहुत सारे सपने संजोए थे, इसी लिस्ट में उन्होंने अपनी ड्रीम बुक में लिखा था कि वो अपने जीवन में 1000 पौधे लगाकर उनकी देखभाल करना चाहते हैं, इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने जगह-जगह जमीन देखना और खरीदना शुरू कर दिया था सांसे मुहिम के संयोजक जसवंत पवार ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत हमेशा से ही जमीन से जुड़े अभिनेता थे, जीवन में कामयाबी के शिखर पर पहुंचने के बाद भी बहुत ही नम्र और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे उन्हें पर्यावरण से बहुत प्यार था और वह पौधों और जानवरों से बहुत लगाव रखते थे जब भी उन्हें मौका लगता तो वह पौधे जरूर लगाते थे वह अपने जीवन में 1000 पौधे लगाना और उन्हें बड़ा करना उनका सपना था जो कि उनकी मृत्यु के बाद अधूरा रह गया था सांसे मुहिम उनके उस अधूरे ख्वाब को पूरा करने के लिए हर साल उनकी याद में पौधारोपण का कार्यक्रम करती है और और आज भी उनकी पहली बरसी पर पौधा लगाकर उनको श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई व सभी से अपील की गई कि वह अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाएं और पौधों की अपने बच्चे की तरह देखभाल करके बड़ा करें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
