Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पेट की चर्बी घटानी है और स्वस्थ्य रहना हो तो रोज करें ये 2 आसन, बेहद आसान है करने का तरीका

पेट की चर्बी घटानी है और स्वस्थ्य रहना हो तो रोज करें ये 2 आसन, बेहद आसान है करने का तरीका

faridabadnews24By faridabadnews24June 14, 2021No Comments3 Mins Read

 योग आपके शरीर,आत्मा और दिमाग तीनों के लिए बहुत लाभकारी है. यह आज से नहीं बल्कि हजारों वर्षों से भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है. योग को रोजाना करने से सिर्फ आपका शरीर बीमारियों से दूर रहकर स्वस्थ नहीं होता, बल्कि इससे आपके दिमाग और आत्मा का भी शुद्धिकरण होता है. अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो योग से भी वजन घटा सकते हैं जब भी आप वजन घटाना चाहे, उसस पहले यह सोचना जरूरी है कि वजन बढ़ने का कारण क्या है? क्या आपकी डाइट सही नहीं है? या किसी बीमारी की वजह से आपका वजन बढ़ रहा है? योग में ऐसी कई सांसों से जुड़ी एक्सरसाइज हैं और ऐसे आसन हैं, जो मेटाबोलिज्म बढ़ाते हैं. योग से आपका शरीर फ्लेक्सिबल होता है, इससे मसल्स भी स्ट्रांग होती हैं. अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं, तो ये कुछ आसन हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं. 

1. भेकासन
योग में इसे थोड़ा कठिन आसन माना जाता है. शुरुआत में आप इस आसन को उतना ही करें, जितना आपसे किया जा सके. धीरे-धीरे आप इसे पूरा कर पाएंगे. ध्यान रहे कि यह आसन सुबह के वक्त करना चाहिए. अगर आप शाम को इस आसन कर रहे हैं तो ध्यान दें कि कम से कम खाने के 4 से 6 घंटे बाद ही इस आसन को करें.

भेकासन करने का तरीका

 

  1. सबसे पहले मैट पर पेट के बल लेट जाएं
  2. अब अपनी कलाई के सहारे से धीरे-धीरे सिर को ऊपर उठाएं.
  3. शरीर के ऊपरी भाग यानी धड़ का भार आपकी कलाइयों पर होगा
  4. इसके बाद दाएं घुटने को धीरे-धीरे मोड़ें.
  5. इससे आपकी एड़ी जांघों के पास आ जाएगी.
  6. दोनों हाथों से बाएं पैर को पकड़कर जांघों तक लें
  7. अपनी कोहनी को आकाश की तरफ घुमाकर अपने हाथों को पैरों पर रख दें.
  8. अब छाती को ऊपर की ओर धीरे-धीरे उठाएं.
  9. इसे आराम से करें, अगर न हो तो फोर्स न करें.
  10. अब गहरी सांस लेते हुए इस आसन में 45 से 60 सेकंड तक रहें.
  11.  इसके बाद शरीर को धीरे-धीरे ढीला छोड़ना शुरू कर दें.
  12. अब पेट के बल ही लेटकर थोड़ी देर आराम करें,
  13. सांसें सामान्य होने पर इसे 2-3 बार और करें.

2. मालासन
इस मुद्रा में पेट और कमर की मांसपेशियों में खिंचाव होता है. इसे नियमित करने से गैस और और कब्ज की परेशानी से निजात मिलती है. पेट के दर्द से आराम मिलने के साथ-साथ पेट की चर्बी खत्म होती है. मलासन से घुटनों, जोड़ों, पीठ और पेट का तनाव खत्म होता है और इनका दर्द कम होता है. शुरुआत में आप इस आसन को उतना ही करें, जितना आपसे किया जा सके. धीरे-धीरे आप इसे पूरा कर पाएंगे.

मलासन करने की तरीका

 

  • इस आसन को करने के लिए घुटनों को मोड़कर उस अवस्था में बैठ जाएं, जैसे मल त्याग करते समय बैठते हैं.
  • बैठने के बाद दोनों हाथों को कोहनियों को घुटनों पर टिका दें और हथेलियों को मिलाकर नमस्कार की मुद्रा बना लें.
  • इसके बाद धीरे-धीरे सांस अंदर लें और बाहर छोड़ें.
  • कुछ देर इसी स्तिथि में बैठने के बाद हाथों को खोल लें और खड़े हो जाएं.
  • इसे सुबह उठने के बाद रोजाना कम से कम 10 मिनट तक करें.
faridabadnews faridabadnews24 If you want to reduce belly fat and stay healthy it is very easy to do. then do these 2 asanas daily
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.