Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देखिये आगरा व गुरुग्राम नहर में रोजाना काफी टैंकर सीवर का पानी बगैर ट्रीट किया हुआ डाल रहे हैं

देखिये आगरा व गुरुग्राम नहर में रोजाना काफी टैंकर सीवर का पानी बगैर ट्रीट किया हुआ डाल रहे हैं

faridabadnews24By faridabadnews24March 5, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : आगरा व गुरुग्राम नहर में रोजाना काफी टैंकर सीवर का पानी बगैर ट्रीट किया हुआ डाल रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता की वजह से ऐसे टैंकर चालकों पर लगाम नहीं लग सकी है। अक्सर नहरपार की सोसायटियों से सीवर का पानी आगरा नहर में डालते हुए टैंकर देखे गए हैं। अब बल्लभगढ़-तिगांव मुख्य मार्ग, आगरा नहर पर बने पुराने पुल से टैंकर सीवर का पानी फेंकते हैं। इससे नहर का पानी दूषित होता है। टैंकर चालकों की इस करतूत की वजह से हजारों एकड़ जमीन में दूषित पानी पहुंच रहा है।

गौरतलब है कि लाखों किसानों के लिए जीवनदायनी आगरा व गुरुग्राम नहर में पानी दूषित होने का एक कारण टैंकर चालक भी हैं। नहरपार बसे हुए गांव में सीवर लाइन नहीं डाली गई है। इसलिए सभी ने सोख्ता गड्ढे बनवाए हुए हैं। अधिकतर गड्ढे अब नीचे से पक्के बनाए जाने लगे हैं जो समय-समय पर भर जाते हैं। टैंकर इन गड्ढों के गंदे पानी को भरकर गुरुग्राम व आगरा नहर में डालते हैं। इसके अलावा कुछ फैक्ट्रियों से भी केमिकलयुक्त पानी नहर में डाला जाता है। यही कारण है कि आगरा नहर का पानी काला रहता है। आगरा व राजस्थान तक जाती है नहरें

आगरा व गुरुग्राम नहर दिल्ली कालिदीकुंज के पास से यमुना नदी से निकलती हैं। इसके बाद पूरे फरीदाबाद का गंदा पानी इनमें मिलता रहता है। आगरा नहर तो आगरा तक जाते हुए रास्ते में हजारों एकड़ फसल की सिचाई करती है जबकि गुरुग्राम नहर अलवर, राजस्थान तक जाती है। ऐसे पानी से फसलों को नुकसान होता है। जिसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। यमुना नदी सहित नहरों में बगैर ट्रीट किया हुआ सीवर का पानी डालने को लेकर एनजीटी भी सख्त है। यह मामला गंभीर है। टैंकर चालकों को ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसे चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

-स्मिता कनोडिया, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।

Every day many tankers are putting sewer water in untreated water in Agra and Gurugram canal. faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

जानिए क्या है बड़ी वजह, फरीदाबाद में 55 लोगों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

June 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.