हरियाणा के जींद जिले में बिजली विभाग की तरफ से भेजा गया 16 हजार रुपये का बिल एक उपभोक्ता को ज्यादा लग रहा था तो उसने बिल ठीक करने का आवेदन कर दिया, लेकिन जो नया बिल मिला उसे देख उस उपभोक्ता तो क्या बड़े-बड़ों का दिल बैठ जाए। बिजली विभाग ने 69 लाख से ज्यादा का नया बिल भेज दिया वह भी इस चेतावनी के साथ की देरी होने पर दो लाख का जुर्माना भी देना होगा। बिजली उपभोक्ता अशोक मित्तल के मुताबिक, उनकी शहर के पुरानी अनाज मंडी में स्थित आढ़त की दुकान पिछले साल लगे लॉकडाउन के समय से बंद पड़ी है। उन्होंने बताया कि दुकान में बिजली का 40 साल पुराना कनेक्शन है। मित्तल के मुताबिक, 23 अप्रैल को उन्हें इस कनेक्शन के लिए 16 हजार रुपये का बिल आया, जो उन्हें ज्यादा लगा क्योंकि दुकान बंद थी। उन्होंने इस संबंध में बिल ठीक करने के लिए बिजली दफ्तर में आवेदन दिया था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
