दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम में जूनियर सिस्टम इंजीनियर की भर्ती को रद्द करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। निगम की ओर से हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन को भर्ती के बाद भेजी गई चयन सूची और सभी दस्तावेज वापस भेज दिए हैं। बता दें कि 2019 में 146 जेएसई के पदों के लिए एचएसएससी ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। जिसके बाद पिछले माह ही इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर फाइनल रिजल्ट जारी किया गया। चयनितों की सूची बिजली निगम को भेज दी गई। इसी बीच 7 जून को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की हुई मीटिंग में भर्ती रद्द करने का फैसला लिया गया। सोमवार को डीएचबीवीएन के जेएसई ने भर्ती रद्द करने के आदेश जारी कर दिए।
News source from : yuvaharyana

