Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पाकिस्तानी लड़कियों के चक्कर में सेना की खुफिया जानकारियां भेजता था जैसलमेर का युवक

पाकिस्तानी लड़कियों के चक्कर में सेना की खुफिया जानकारियां भेजता था जैसलमेर का युवक

faridabadnews24By faridabadnews24June 15, 2021No Comments4 Mins Read

सीमावर्ती जैसलमेर जिले में जासूसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। जैसलमेर के चांदण गांव से खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक युवक को पकड़ा है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के जाल में फंसकर हनी ट्रैप का शिकार हुए इस युवक से पूछताछ की जा रही है। पाकिस्तानी युवतियों के चक्कर में यह युवक ऐसा पड़ा कि देश के साथ गद्दारी कर बैठा। चांदण में भारतीय वायु सेना की फायरिंग रेंज है। सेना के सभी महत्वपूर्ण हथियारों व गोला बारूद का परीक्षण इसी रेंज में किया जाता रहा है। देश के परमाणु परीक्षण भी इसी रेंज के निकट ही हुए थे। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से यह रेंज बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस गांव के एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार के युवक को एटीएस व इंटेलीजेंस ने कल देर रात फोन कॉल रिकॉर्ड के आधार पर पकड़ लिया। खुफिया एजेंसियां काफी दिनों से उस पर नजर रखे हुए थी। पकड़ा गया युवक बहुत शातिर निकला और पाकिस्तान से होने वाली प्रत्येक कॉल को हाथों हाथ डिलीट कर देता। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसने आईएसआई को क्या-क्या जानकारी भेजी है। खुफिया एजेंसियां उसके मोबाइल से डेटा रिकवर करने का प्रयास कर रही है। ताकि इसके माध्यम से भेजी गई सूचनाओं की जानकारी जुटाई जा सकें।

आईएसआई ने पूरे क्षेत्र में स्लीपर सेल का जाल बिछा रखा है। ये ऐसे एजेंट्स होते हैं जो हमेशा सक्रिय नहीं रहते, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर कभी कभार कुछ महत्वपूर्ण जानकारी लीक कर देते हैं। इन लोगों का मुख्य कार्य ही सैनिकों व सरपंचों को मोबाइल नंबर एकत्र कर पाकिस्तान भेजना होता है। इसके बाद महिला एजेंट्स इनसे संपर्क साध अपने जाल में फंसाना शुरू कर देती हैं।

हो सकते हैं कई महत्वपूर्ण खुलासे

हनी ट्रैप का शिकार हुए युवक से खुफिया एजेंसियां संयुक्त रूप से पूछताछ में जुटी है। उन्हें उम्मीद है कि इससे कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। अभी तक की पूछताछ में युवक ने इतना ही स्वीकार किया है कि वह सिर्फ बात करता था और उसने कोई जानकारी शेयर नहीं की। मोबाइल से उड़ाए गए डेटा के आधार पर लग रहा है कि वह झूठ बोल रहा है।

हनी ट्रैप में ऐसे फंसा

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के स्लीपर सेल जैसलमेर में सक्रिय हैं। वे यहां से पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों के नंबर भेजते रहते हैं। इसके बाद शुरू होता है हनी ट्रैप का खेल। आईएसआई की महिला एजेंट्स ऐसे लोगों को लगातार फोन कॉल कर अपने जाल में उलझाती रहती है। ये महिलाएं वीडियोकॉल के जरिये बातचीत कर शिकार को अपने मोहजाल में फंसाती है। बातचीत करते हुए ये महिलाएं अपने कपड़े उतारती जाती हैं। एक बार शिकार जाल में फंसने के बाद ये उसे बदनाम करने की धमकी देकर क्षेत्र में सेना की हलचल सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मांगती रहती हैं। इनके जाल में फंसा व्यक्ति कभी बाहर नहीं निकल पाता है।

पूर्व में भी हो चुके हैं मामले

जैसलमेर क्षेत्र में हनी ट्रैप का यह पहला मामला नहीं है। पूर्व में कुछ लोग इस तरह हनी ट्रैप का शिकार हो चुके हैं। गत वर्ष लाठी क्षेत्र के एक प्रभावशाली व्यक्ति की इसी तरह पकड़ा गया था। इसी तर्ज पर गत कुछ बरसों में इस क्षेत्र से लगातार लोग पकड़े गए हैं।

आईएसआई का हनी ट्रैप

आईएसआई ने कुछ खूबसूरत महिलाओं को हायर किया हुआ है। ये महिलाएं सोशल मीडिया के माध्यम से अपने शिकार को जाल में फंसाती हैं। सोशल मीडिया पर ये महिलाएं अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से दोस्ती करने के बाद उनका भरोसा जीतने का काम करती हैं। इसके बाद उन्हें अपने जाल में फंसाती चली जाती हैं। एक बार इनके जाल में फंसने के बाद बाहर निकल पाना बेहद मुश्किल होता है। कई बार ये महिलाएं उनकी पहचान उजागर करने के नाम पर लगातार ब्लैकमेल करती रहती हैं। आईएसआई की भारतीय सेना में काम करने वालों पर विशेष नजर रहती है। साथ ही फायरिंग रेंज या सैन्य क्षेत्र के निकट आबाद गांवों के सरपंचों पर भी फोकस किया जाता है। फायरिंग रेंज में होने वाली प्रत्येक हलचल की जानकारी सेना की तरफ से सरपंच को दी जाती है ताकि वो लोगों को पाबंद कर सके कि वे उस क्षेत्र में न आए।

 

 

faridabadnews faridabadnews24 Jaisalmer youth used to send army intelligence in the affair of Pakistani girls
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.