दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट की आईटी बिल्डिंग में सोमवार दोपहर को आग लगने की घटना सामने आई है। एयरपोर्ट पर आग की सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के काम में जुट गई हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। सभी लोगों को इमारत से बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग पर काबू पाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फायर सर्विस को आग लगने की सूचना सोमवार को दोपहर सवा तीन बजे के करीब मिली थी। जिसके बाद मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गईं। बताया जा रहा है कि, आग इतनी जबर्दस्त है कि उसने देखते ही देखते बिल्डिंग के एक पूरे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इमारत में लगे कांच तोड़कर लोगों को बचाया गया हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। आग लगने से एयरपोर्ट पर दहशत फैल गई थी। वहीं दमकल कर्मी अभी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
