फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] कोरोना महामारी से लड़ने के लिए ईएसआई मेडिकल कालेज एवं दवा निर्माता कंपनी बायोलाजिकल-ई द्वारा बनाई गई कोर्बेवैक्स वैक्सीन का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में एक वालिंटियर को शामिल किया गया। ट्रॉयल के दौरान वालिंटियार बीपी, आक्सीजन लेवल, वजन और कद रिकार्ड किया गया। इसके अलावा ब्लड सैंपल भी लिया गया। बता दें कि ईएसआई मेडिकल कालेज कोवैक्सीन के ट्रायल के बाद अब कोर्बेवैक्स का ट्राॅयल कर रहा है। सोमवार से की शुरुआत की गई। मंगलवार से ट्राॅयल को विधिवत रूप से शुरू कर दिया जाएगा। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि ट्रॉयल के लिए 30 वालिंटियर चयनित किए गए थे। इनमें से 23 के शरीर में कोरोना के खिलाफ एंटीबाडी विकसित हो चुकी है। इन्हें बिना लक्षणों वाला कोराना संक्रमण हुआ था और बिना इलाज के ही संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। इन लोगों को तीसरे चरण के ट्राॅयल के बुलाया गया है। ईएसआई मेडिकल कॉलेज के रजिस्टार डॉ. एके पांडेय ने बताया कि दूसरे चरण के ट्राॅयल में ईएसआई काॅलेज समेत देश के तीन अन्य केंद्रों पर 168 लोगों पर ट्रॉयल किया जाएगा। जबकि तीसरे चरण में 1100 लोग शामिल किए जाएंगे। 28 दिनों के अंतराल में दोनों डोज दी जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि इस ट्रॉयल में जो लोग शामिल होना चाहते हैं वह वालिंटियर के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। वालिंटियर की तमाम जांच करने के बाद भी ट्रॉयल किया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
