फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के तहत प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को 21 जून तक बढ़ा दिया है, लेकिन उसमें फेरबदल करते हुए ऑड- ईवन को समाप्त कर दिया है। इससे बाजार अब सुबह नौ से शाम आठ बजे तक खुलेंगे। इससे दुकानदारों को काफी राहत मिली है। प्रदेश सरकार ने कई रियायतों के साथ खासकर दुकानदारों को बड़ी राहत दी है। अभी प्रदेश में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। प्रदेश सरकार के फैसले का स्वागत: जवाहर नगर कैंप के दुकानदार संजय छाबड़ा ने दुकानदारों व ग्राहकों से आह्वान किया कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। इसलिए सभी को कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए सतर्क रहने की जरूरत है। दुकानों पर सोशल डिस्टेंस बनाते हुए मास्क का प्रयोग जरूर करें। दुकानदार सुमित अरोड़ा, नरेंद्र जुनेजा, डॉ. अनुज व गुलशन आहूजा ने कहा कि दुकानों के खुलने का समय बढ़ने व ऑड ईवन खत्म होने से काफी राहत मिली है। सामूहिक कार्यक्रम में 50 लोग रहेंगे: सामूहिक कार्यक्रम में 50 लोग शामिल हो सकेंगे। इससे अधिक की संख्या के लिए जिला प्रशासन से अनुमति अनिवार्य है। शादियों में बारात की अनुमति नहीं है। शादी समारोह, धार्मिक स्थलों व अंतिम संस्कार में केवल 21 लोगों के शामिल होने की अनुमति है। होटल व मॉलों का समय सुबह दस से रात आठ बजे तक है। इसी अवधि में होम डिलीवरी की अनुमति है। इसी तरह जिम सुबह छह से रात आठ बजे तक खुलेंगे। लेकिन इनमें 50 प्रतिशत ही व्यायाम कर सकेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
