हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सोमवार को सेक्टर-3 में 20 लाख रुपए की लागत से पक्षियों के लिए बनने वाले दाना-पानी पार्क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पार्क को बेहतर तकनीक से बनाएं। इस पार्क का रखरखाव स्वयं कैबिनेट मंत्री की ओर से किया जाएगा। उन्होंने कहा इस पार्क में पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने के लिए स्थान बनाए जाएंगे। जहां पक्षी प्रेमी आकर पक्षियों के लिए दाना-पानी डाल सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह पार्क करीब ढाई से तीन माह में बनकर तैयार हो जाएगा। सेक्टर-3 में गुड़गांव नहर के पास करीब एक एकड़ जमीन पर यह पार्क बनाया जाएगा। इसमें देशी-विदेशी पक्षियों की मेहमाननवाजी होगी। इसके अलावा हरे-भरे पेड़ों पर घोंसले बनाए जाएंगे। पर्यावरण प्रेमियों व पक्षियों के लिए एक तरह का यह पहला पार्क होगा। जहां लोग रंग, बिरंगी, सुंदर चिड़ियों को देखने का आनंद ले सकेंगे। इस पार्क में लोग पक्षियों की चहचहाहट का नजारा व चहलकदमी को नजदीक से देख सकेंगे। पार्क की खास बात यह होगी कि यहां प्राकृतिक मनोरम दिखाई पड़ेगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जनता कॉलोनी में 3.5 लाख की लागत से लगने वाले ट्यूबवेल का शिलान्यास भी किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
