फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खोरी कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू करने से पहले जिला प्रशासन ने पूरी तरह से घेराबंदी करना शुरू कर दी है। डिप्टी कमिश्नर यशपाल यादव ने अवैध निर्माण हटाए जाने के दौरान किसी भी तरह के तनाव, जनहानि व दंगे की आशंका, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की आशंका के मद्देनजर 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू कर दिया है। डीसी ने अपने आदेश में कहा कि अवैध निर्माण हटाए जाने के दौरान किसी भी 200 मीटर कर परिधि में पांच अथवा उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक रहेगी। इसके अलावा किसी भी तरह का आग्नेय अस्त्र, लाठी, जेली, चाकू, तलवार, गंडासा अथवा किसी भी तरह का हथियार लेकर जाने पर भी पाबंदी होगी। लेकिन ये आदेश ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों अथवा पुलिसकर्मियों पर लागू नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में लोगों को एक स्थान पर एकत्र नहीं होने दिया जाएगा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी इस आदेश की पालना कराएंगे। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होगी। उधर पुलिस विभाग की ओर से खोरी कॉलाेनी में तैनात पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
