फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] बल्लभगढ़ आदर्श नगर थाना भेत्र की गर्ग कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोर घर में घुसकर दो मोबाइल फोन और 10 हजार रुपए से भरा पर्स लेकर फरार हो गया। गर्ग कॉलोनी पार्ट-2 निवासी दिव्यांश त्रिपाठी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 जून की रात सब सो रहे थे। रात डेढ़ बजे के करीब कमरों के दरवाजे खुले हुए थें। कोई अज्ञात चोर मैन दरवाजा फांद कर अंदर आया और कमरे में दाखिल हुआ। यहां रखा मेरे भाई का सेमसंग का फोन और मेरे मामा का जियोनी फोन और उनका पर्स चोरी जिसमें 10 हजार रुपए रखे हुए थे, चोरी कर ले गया।
