विद्यानंद कॉलोनी में झगड़े के बाद फैसले के लिए हो रही पंचायत की वीडियो बनाने के शक में एक युवक के सीने में बर्फ तोड़ने का सुआ घोप दिया। पीड़ित अपने दोस्त के साथ हुए झगड़े की पंचायत में शामिल था। अन्य लोगों के आने पर पीड़ित की जान बची। घायल युवक की शिकायत पर चांदनी बाग थाना पुलिस ने मां और बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विद्यानंद कॉलोनी निवासी रवि ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। दो दिन पहले उनकी कॉलोनी में पड़ोसी महिलाओं का झगड़ा हो रहा था। उस झगड़े में उसके दोस्त गुलहसन की मां और बहन से बीच-बचाव कराया। जिसमें फिरोजी और उसके परिजनों ने दोस्त की मां और बहन के साथ ही मारपीट कर दी। जिसके बाद गुलहसन ने फिरोजी की बेटी को थप्पड़ मार दिए। इसी मामले में मंगलवार को कॉलोनी में पंचायत हुई। 20 हजार रुपए में फैसला हो गया। दोस्त ने आरोपियों को 20 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद भी फिरोजी की बेटी भरी पंचायत में दोस्त गुलहसन को थप्पड़ मारने लगी।तभी उसका फोन आने पर वह जेब से मोबाइल निकालने लगा। आरोपियों को शक हुआ कि वह थप्पड़बाजी का वीडियो बना रहा है। पंचायत में आरोपियों ने मारपीट का प्रयास किया, लेकिन वहां अन्य लोगों ने छूट-छुटाव करा दिया। इसके कुछ देर बाद वह गली में खड़ा हुआ था। तभी फिरोजी और उसका लड़का अमन वहां पहुंचे। गाली-गलौज के बाद अमन पर जेब से बर्फ तोड़ने का सुआ निकालकर उसके सीने में घोप दिया। शोर मचाने पर अन्य लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकला। दोस्तों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, से इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी।
