Self Add

अनहोनी से बचने के लिए महिला ने घर में पाला कछुआ, पुलिस ने किया केस दर्ज, जानें क्यों

पंजाबी बाग इलाके में घर में लगातार हो रही अनहोनियों से बचने के लिए एक महिला को घर में कछुआ पालना महंगा पड़ गया। पंजाबी बाग पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला ने अपने घर में एक ऐसे प्रजाति का कछुआ पाल रखा है जो खतरे में है, जिसकी प्रजाति खत्म होने की कगार पर है।  पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए घर पर छापा मारा और कछुए को मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उस शख्स को ढूंढ रही है कि जिसने महिला को कछुआ लाकर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि महिला से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके घर में एक के बाद एक अनहोनी हो रही है। दो लोगों की मौत तक हो चुकी थी। इसके बाद एक पारिवारिक मित्र ने यह कछुआ लाकर यह कहते हुए दिया कि इससे अनहोनी नहीं होगी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे नहीं पता था कि कछुआ पालना गैर कानूनी है।  पुलिस के अनुसार जिस कछुए को बरामद किया गया है वह ऐसी प्रजाति का है जिसकी खूब तस्करी की जाती है। इसे इंडियन फ्लैपशेल प्रजाति कहा जाता है। कछुए की यह प्रजाति केवल दक्षिण एशिया के देशों में मीठे पानी में ही पाई जाती है। लेकिन इसके मांस की अत्यधिक मांग के कारण यह प्रजाति संकटग्रस्त है क्याकि इसके मांस का प्रयोग दवाईयों के निर्माण और खाने में किया जाता है। ऐसे में यह ऊंची कीमतों पर बेचा जाता है।

 

News source from : hindustan

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea