Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ब्रेकअप के बाद की कहानी को दर्शाता गाना ‘याद ना आना’ हुआ रिलीज

ब्रेकअप के बाद की कहानी को दर्शाता गाना ‘याद ना आना’ हुआ रिलीज

faridabadnews24By faridabadnews24June 16, 2021No Comments3 Mins Read

 गायक और संगीतकार, यश नार्वेकर और गायक, कलाकार, युवा आइकॉन, अकासा मिलकर एक ऐसा ब्रेकअप सॉन्ग लेकर आए हैं जो श्रोताओं के दिलों को छू जाएगा। इस गाने का नाम है ‘याद ना आना’। सोनी म्यूजिक इंडिया द्वारा रिलीज किए गए इस गाने के लिए साथ आए इन दोनों कलाकारों को श्रोताओं से ढेर सारा प्यार भी मिल रहा है। इसी प्यार को ध्यान में रखते हुए इस गाने का म्यूजिक वीडियो रिलीज किया गया है। दोनों ही कलाकारों ने संगीत प्रेमियों के समक्ष विभिन्न शैलियों की पेशकश की है। यश ने अपने यूनिक संगीत के साथ कई वेब सीरीज को संचालित किया है, साथ ही उन्होंने प्रभुदेवा की स्ट्रीट डांसर 3 का जबरदस्त हिट सॉन्ग मुकाबला, हाफ गर्लफ्रेंड से मेरे दिल में और बादशाह के साथ मुबारकां का शीर्षक गीत गाया है। अकासा ने एक के बाद एक नैय्यो, नागिन, शोला और दिल को छू जानेवाला गाना ढूंढती फिरां, दिल ना जानेया जैसे चार्टबस्टर्स दिए हैं। अब वे रफ्तार के साथ विद्या बालन स्टारर शेरनी के शीर्षक गीत को लेकर कर काफी चर्चा में हैं।

गाने में छिपी है एक खूबसूरत कहानी
याद ना आना एक दिल को छू जानेवाला युगल गीत है जिसमें कई प्रतिभाशाली संगीतकारों ने अपना योगदान दिया है। यश नार्वेकर और अकासा द्वारा गाए गए इस गाने को यश नार्वेकर ने लिखा और कंपोज किया है। इस गाने को तारुक के ड्रॉप मेलोडी, चरण और रोलैंड फर्नांडीस के लाइव गिटार का साथ मिला। अमाल मलिक द्वारा इस गाने का संगीत पर्यवेक्षण ,लाइव म्यूजिक अरेंजमेंट और प्रोडक्शन किया गया है। यह एक ऐसा गाना है जिसमें यह दर्शाया गया है कि पार्टनर एक-दूसरे से दूर हो जाएं तो कोई बात नहीं। यह गाना इस बात पर प्रकाश डालता है कि ये जीवन बहुत ही छोटा जिसमें छोटे मोटे गिलेशिकावों के लिए कोई जगह नहीं है, और यह उन रिश्तों से बड़ा है जिसे हम खो देते हैं।

बहुत ही खास गाना है ‘याद ना आना’
गायक-संगीतकार यश नार्वेकर कहते हैं, ‘याद ना आना मेरे लिए एक बहुत ही खास गाना है क्योंकि यह गाना उन गीतों से बिल्कुल अलग है जिन्हें मैंने पहले लिखा और बनाया है। इस ट्रैक के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए मैं बेहद उत्सुक हूं क्योंकि यह मेरी सबसे हार्दिक रचनाओं में से एक है। इसके अलावा, इस गाने के लिए अकासा और अमाल के साथ मिलकर इसे पेश करने का अनुभव बहुत ही रोमांचकारी रहा।’

दो लवर्स के बीच प्यार के खो जाने के बाद की कहानी है ‘याद ना आना’
अकासा कहती हैं कि, ‘मुझे लगता है कि स्वतंत्र संगीत लघु प्रारूपो में बताई गई कहानियों के सर्वश्रेष्ठ जरिए में से एक है। याद ना आना के साथ, हमने उस कहानी को बताने की कोशिश की है जो दो लवर्स के बीच प्यार के खो जाने के बाद होती है। इस गाने के बोल बहुत ही फ्रेश हैं हालाकि यह मेरा पहला ब्रेक अप सॉन्ग है, यश नार्वेकर के साथ काम करने का अनुभव बहुत ही अद्भुत रहा। सोनी म्यूजिक इंडिया द्वारा रिलीज किए गए ‘याद ना आना’ इस गाने को सार्थक और भार्गव द्वारा निर्देशित किया है, और इस गाने के म्यूजिक वीडियो में अभिनेता प्रतीक देशमुख और सृष्टि गांगुली रिंदानी नजर आईं । यह गाना अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

faridabadnews faridabadnews24 Song 'Yaad Na Aana' released after breakup story
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.