सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम काे लेकर अभद्र टिप्पणी व अश्लील वीडियो में भजन चलाने पर कई हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन बूड़िया पुलिस चौकी ने कार्रवाई नहीं की। दूसरे मामले में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो पुराने मामले के आईओ समेत चौकी इंचार्ज नहीं मिले। इस पर हिंदू संगठनों के लोग चौकी में बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ने लगे। जगाधरी थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने फोन पर एसपी से कार्रवाई का आश्वासन दिलाया। दूसरे मामले में केस दर्ज करने पर वापस लौट गए। पंडित उदयवीर शास्त्री, आदित्य रोहिल्ला ने बताया कि सोशल मीडिया पर बने बैड ब्वाॅय ग्रुप में 29 मई को अश्लील वीडियो में देवी-देवताओं भजन चलाए गए। इससे समाज की भावनाएं आहत हुईं। 1 जून को एसपी से शिकायत की। एसपी ने कार्रवाई के लिए पुलिस चौकी भेज दिया। 15 दिन तक शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई बुधवार को 3 बजे हिंदू संगठनों के लोग पुलिस चौकी पहुंच गए, लेकिन न आरोपी पक्ष मिला व न चौकी प्रभारी । इसके विरोध में लोगों ने चौकी में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। जगाधरी थाना प्रबंधक सुरेश शर्मा ने बताया कि मामले में चार को नामजद कर अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमों को गठन कर दिया है। संभावित ठिकानों पर दबिश देकर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
युवक मांग चुका माफी
उदयवीर शास्त्री ने बताया कि पहले दी शिकायत में दो आरोपियों में 1 जींद का व्यक्ति माफी मांग चुका है, लेकिन पंजाब के बरनाला के युवक पर कार्रवाई नहीं हुई। अब सोशल मीडिया पर बने बैड ब्वाॅय ग्रुप पर अश्लील वीडियो में देवी-देवताओं के चित्र डालने के मामले में केस दर्ज न किए जाने पर हिंदू संगठनों ने विरोध किया। तब चौकी इंचार्ज को एसपी ने फोन पर कार्रवाई के निर्देश दिए। केस दर्ज होने पर ही वे चौकी से वापस लौटे।
