नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ विभिन्न धर्मों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने की कोशिश करने की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है पुलिस ने बताया कि मामले में इंस्टाग्राम अकाउंट पर विभिन्न धर्मों के प्रमुखों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में गूगल और इंस्टाग्राम के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है कि यह इंस्टाग्राम अकाउंट किसका है और इसे कौन हैंडल कर रहा है संबंधित पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए आईपीसी की धारा 153 ए के तहत मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी
