Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ऑनलाइन कराना होगा रजिस्ट्रेशन

ऑनलाइन कराना होगा रजिस्ट्रेशन

faridabadnews24By faridabadnews24June 18, 2021Updated:June 18, 2021No Comments2 Mins Read

राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने अपनी ओपीडी सर्विस और रूटीन सर्जरी शुरू कर दी है। मरीजों को अब ओपीडी के लिए ऑनलाइन या फिर फोन के जरिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा।  यह निर्णय कोविड-19 रोगियों के अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता में कमी और दिल्ली सरकार द्वारा लॉकडाउन में ढील दिये जाने को देखते हुए लिया गया है। कोविड​​​​-19 महामारी की एक दूसरी लहर से दिल्ली बुरी तरह प्रभावित हुई थी और इससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों ने जान गंवाई थी। वहीं इस दौरान विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की कमी के मुद्दे ने मुश्किलें और बढ़ा दी थीं। हालांकि, अब मामलों की संख्या में गिरावट देखी गई है और संक्रमण की दर भी पिछले कई दिनों में घट रही है। पिछले कुछ दिनों में प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या में भी कमी देखी जा रही है।

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड​​​​-19 के 158 नये मामले सामने आये और 10 और मरीजों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण की दर कम होकर 0.20 प्रतिशत हो गई। चिकित्सा अधीक्षक द्वारा 16 जून को जारी आदेश में कहा गया है कि ‘‘अस्पताल में कोविड​​​​-19 रोगियों के भर्ती होने की कम आवश्यकता को देखते हुए और दिल्ली सरकार द्वारा घोषित पूर्ण कर्फ्यू में ढील को देखते हुए, यह निर्णय लिया गया है कि एम्स में सामान्य वार्डों के साथ-साथ निजी वार्डों में सर्जरी सहित मरीजों को नियमित रूप से भर्ती करने की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से फिर से शुरू की जाए।’’ एम्स-दिल्ली ने कुछ दिन पहले ओपीडी सेवाओं को 18 जून तक चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू करने का फैसला किया था जो लगभग दो महीने से निलंबित थी। सभी क्लीनिकल ​​विभागों के प्रमुखों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रतिदिन नये और अनुवर्ती ओपीडी रोगियों की प्रस्तावित संख्या प्रदान करें जिन्हें ऑनलाइन या टेलीफोन पर नियुक्तियां दी जानी हैं। एम्स के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि अभी ओपीडी पंजीकरण ऐसे रोगियों के लिए केवल ऑनलाइन या टेलीफोन पर किया जाएगा और वॉक-इन पंजीकरण की अनुमति देने का निर्णय कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के बाद लिया जाएगा।

 

News source from : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Registration will have to be done online
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.