सोशल मीडिया पर एक वीडियो वारल होने के बाद देश में रातों-रात मशहूर हुए बाबा का ढाबा चलाने वाले कांता प्रसाद को गुरुवार को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस ने बाताया कि कांता प्रसाद ने सुसाइड की कोशिश की है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात PCR पर फोन आया कि एक शख्स ने खुदकुशी करने की कोशिश की है, जब पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि यह बाबा का ढाबा चलाने वाले कांता प्रसाद हैं। पुलिस ने बताया कि कांता प्रसाद को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बाबा कांता प्रसाद की पत्नी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह डिप्रेशन में थे। बाबा की पत्नी ने बताया कि पिछले दिनों उनका नया खोला रेस्टोरेंट भी बंद हो गया जिसके कारण वापिस ढाबा खोलना पड़ा, लेकिन यह भी अच्छे से नहीं चल रहा था जिसके कारण कांता प्रसाद काफी परेशान थे। बता दें कि हाल ही के दिनों में यूट्यूबर गौरव वासन बाबा कांता प्रसाद से मिलने आए थे किसी अन्य यूट्यूबर के सामने कांता प्रसाद ने गौरव से माफी मांगते हुए कहा था कि हमने गौरव वासन चोर नहीं है और हमने कभी उसे चोर कहा भी नहीं था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद गौरव कांता प्रसाद से मिलने उनके ढाबे पर पहुंचे थे। गौरव को देखकर कांता प्रसाद काफी रोए थे और अपनी गलती के लिए यूट्यूबर के पैरों में झुक गए थे, हलांकि गौरव ने उनको गले लगाते हुए उनके आंसू पौंछे थे। गौरव की बाबा के ढाबा के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
