Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 20 जगह बनाएं जाएंगे सेल्फी पाॅइंट, टोक्यो ओलिंपिक के लिए सोनीपत के छह खिलाड़ियों का हुआ चयन

20 जगह बनाएं जाएंगे सेल्फी पाॅइंट, टोक्यो ओलिंपिक के लिए सोनीपत के छह खिलाड़ियों का हुआ चयन

faridabadnews24By faridabadnews24June 19, 2021No Comments3 Mins Read

सोनीपत के खिलाड़ियों ने नया इतिहास रच दिया है। जिले के 6 खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। इनमें 4 महिला खिलाड़ी और दो पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। इस बार ओलिंपिक में और बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद लगाई जा रही है। खेल प्रतिभाओं को प्रेरणा व प्रोत्साहन देने के लिए जिला प्रशासन भी आगे आया है। खेल विभाग के माध्यम जिले में 20 स्थानों पर ओलिंपिक सेल्फी पाॅइंट बनाया जाएगा। 23 जुलाई 2021 से 5 सितंबर 2021 तक टोक्यो (जापान) में आयोजित होने वाले ओलिंपिक खेलों में भाग लेने के लिए मोनिका मलिक (हॉकी), निशा (हॉकी), नेहा (हॉकी), सुमित (हॉकी), रवि दहिया (रेससिंग) तथा सोनम मलिक (रेससिंग) ने क्वालीफाई किया है। मोनिका मलिक गामड़ी गांव की है व निशा वेस्ट राम नगर सोनीपत की, नेहा आर्य नगर सोनीपत की, रवि दहिया नाहरी गांव के तथा सोनम मलिक मदीना गांव की और सुमित कुराड़ गांव के निवासी हैं।

कुश्ती हाकी में फिर सोनीपत का जलवा
उपायुक्त ललित सिवाच ने टोक्यो ओलिंपिक के लिए चुने गए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि कुश्ती और हॉकी में सोनीपत के खिलाड़ियों ने सदैव चमक बिखेरी है। एक बार पुन: इन दोनों खेलों में जिला के खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया है।

मनोबल बढ़ाने के लिए चलाएंगे अभियान
जिला खेल व युवा कार्यक्रम अधिकारी ज्योति रानी ने बताया कि कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण तथा भारतीय ओलिंपिक संघ की ओर से क्वालीफाई खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्वालीफाई खिलाड़ियों के अभिभावकों को गणमान्य व्यक्तियों से सम्मानित करवाया जाएगा।

तीन हॉकी खिलाड़ियों की ये है मजबूती
सुमित कुमार: सोनीपत के गांव कुराड निवासी सुमित का बचपन बेहद गरीबी में बीता। संसाधनों की कमी ऐसी कि हॉकी स्टिक तो छोड़िए, जूते खरीदने तक के भी पैसे नहीं थे। रोजाना गांव से ही पैदल साई सेंटर अभ्यास के लिए जाते थे। अभ्यास कर मिडफील्डिंग में मिस्टर भरोसेमंद बन गए। जूनियर वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा वे पहले इंडिया हॉकी लीग में अमेजिंग प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट बने।

सुरेंद्र कुमार : मजबूत डिफेंस के चलते सुरेंद्र भारतीय पुरुष हॉकी में दीवार की भूमिका निभाते हैं। वे आज भी समय की परवाह किए बिना घंटों एक ही पोजिशन में अभ्यास करते हैं। करनाल के बराना गांव निवासी सुरेंद्र का परिवार बेहतर शिक्षा के लिए कुरुक्षेत्र आ गया था। वे वर्ष 2011 के जूनियर नेशनल गेम्स में 50 साल बाद चैंपियन बनने वाली टीम हरियाणा का हिस्सा थे। फिर 2012 में इंडिया की जूनियर व 2016 में सीनियर टीम में शामिल हुए।

गुरजंट सिंह : पंजाब के अमृतसर में जन्मे गुरजंत सिंह कॅरिअर के शुरुआती पांच साल तक हरियाणा के लिए खेलते रहे। दो भाइयों की जोड़ी के रूप में गुरजंट सिंह ने कजिन सिमरनजीत सिंह के साथ खेलते हुए देश को जूनियर वर्ल्ड कप जीताया। सीनियर टीम में वह मनोवैज्ञानिक की भूमिका निभाते हुए जूनियर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं।

News source from : dainikbhaskar

faridabadnews faridabadnews24 Selfie points will be made 20 places six players from Sonipat selected for Tokyo Olympics
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.