Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » किसान आंदोलन की आड़ में कानून को हाथ में लेने वालों को नहीं बख्शा जाएगा, कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार हैं हम : विज

किसान आंदोलन की आड़ में कानून को हाथ में लेने वालों को नहीं बख्शा जाएगा, कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार हैं हम : विज

faridabadnews24By faridabadnews24June 19, 2021No Comments2 Mins Read

प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आई है। इसके बाद भी प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार है। किसान आंदोलन पर बोले कि यह प्रजातंत्र का हिस्सा है, लेकिन कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आंदोलन में युवक को आग लगाने के मामले में हत्या का केस दर्ज करके जांच कराई जा रही है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज शुक्रवार शाम को पानीपत के समालखा स्थित गीता वाटिका में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उन्हाेंने कहा कि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की दूसरी लहर पर मजबूती से काबू पाया है। प्रदेश अब तीसरी लहर के लिए पूरी तरह से तैयार है। कोरोना को हराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

आंदोलन की आड़ में कानून को हाथ में लेने वालों को नहीं बख्शेंगे
गृह मंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में कुछ लोग गलत काम कर रहे हैं। गैंगरेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के मामले में 302 का मामला दर्ज कर लिया गया है। शक के बिनाह पर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ और जांच के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आंदोलन की आड़ में जो भी कानून को हाथ में लेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

बॉर्डर खोलने पर चल रही है बातचीत
दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर बंद करने के विरोध में स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। इस मुद्दे पर गृह मंत्री ने कहा कि बातचीत चल रही है। जल्द ही कुछ हल निकलेगा।

स्ट्रीट लाइट घोटाले पर मांगी है रिपोर्ट
पानीपत में इस समय स्ट्रीट लाइट घोटाला गर्माया हुआ है। इस मुद्दे पर गृहमंत्री ने कहा कि पानीपत नगर निगम का स्ट्रीट लाइट घोटाला उनके संज्ञान में है। उन्होंने इस मामले की जांच बैठाई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जनता को नजर आ रहा सरकार का काम
सरकार के 600 दिन पूरे होने पर विपक्ष द्वारा आरोप लगाने के संबंध में गृह मंत्री ने कहा कि जनता को सरकार का काम नजर आ रहा है। विपक्ष के बोलने से कुछ नहीं होता।

faridabadnews faridabadnews24 Those who take law in their hands under the guise of farmers' movement will not be spared we are ready for the third wave of Corona: Vij
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.