फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] खोरी गांव में अवैध निर्माण हटाने के दौरान अवश्य ही सूरजकुंड रोड बंद किया जाएगा। इसके लिए पुलिस पूरी तरह ब्लू प्रिंट तैयार कर चुका है। इसकी पुष्टि डीसीपी ट्रैफिक सुरेश हुडा ने की है। उन्होंने बताया कि तोड़फोड़ के दौरान अवश्य ही रोड को बंद कर ट्रैफिक के रूट को बदला जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की माने तो जब तक तोड़फोड रहेगी तब तक सूरजकुंड रोड अवश्य ही बंद किया जाएगा। इसके अलावा अनंगपुर के पास से ग्रीन फील्ड की तरफ ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली से आने वाले ट्रैफिक को भी नेशनल हाईवे की तरफ डाइवर्ट किया जा सकता है। इस मामले में डीसीपी सुरेश हुड्डा ने बताया कि पुलिस प्रशासन लगातार इसी प्रयास में है कि किसी तरह का विवाद नहीं हो और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़। लेकिन इतना जरूर है कि जितनी भी देर तोड़फोड़ होगी तो अवश्य ही लोगों की सहुलियत को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाएगा, तांकि आवाजाही के दौरान लोगों को किसी प्रकार से परेशानी नहीं हो। ट्रैफिक पुलिस की माने तो इस मामले में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से तालमेल बनाया जा चुका है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
