Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » तीन हजार का किया पीछा, फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर सौ से ज्यादा लड़कियों को भेजा अश्लील मैसेज व वीडियो

तीन हजार का किया पीछा, फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर सौ से ज्यादा लड़कियों को भेजा अश्लील मैसेज व वीडियो

faridabadnews24By faridabadnews24June 20, 2021No Comments2 Mins Read

दक्षिण पश्चिमी जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने सीरियल साइबर स्टाकर पकड़ा है। आरोपी फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाकर लड़कियों को अश्लील मैसेज व वीडियो भेजता था। पेशे से जिम ट्रेनर विकास कुमार फेसबुक पर तीन फर्जी आइडी बनाकर तीन हजार से ज्यादा लड़कियों का पीछा कर रहा था। जिसमें से सौ से ज्यादा लड़कियों को अश्लील मैसेज व वीडियो भेज चुका है। पुलिस ने आरोपी के सभी अकाउंट जब्त कर लिए हैं और उससे पूछताछ की जा रही है।  दक्षिण पश्चिमी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि सागरपुर थाने में एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी। महिला ने शिकायत में बताया कि उसे शीतल ठाकुर नाम के फेसबुक आइडी से उन्हें बार-बार अश्लील मैसेज व वीडियो भेजे जा रहे हैं। कई बार मना किया गया, लेकिन आरोपी पर इसका असर नहीं हो रहा है। इस दौरान आरोपी ने महिला को यह भी बताया कि वह उन्हें जानता है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। साइबर सेल के इंस्पेक्टर रमन कुमार सिंह व सागरपुर थाने के पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम बनाई गई। इस दौरान पुलिस टीम ने फेसबुक आइडी पर अपना ध्यान केंद्रित किया और जांच शुरू की। छानबीन में यह पता चला कि आरोपी ने यह आइडी गलत इस्तेमाल के लिए ही बनाई है। साथ ही पुलिस को मोबाइल नंबर 9667984088 का भी पता चला जिस पर फेसबुक को चलाया जा रहा था। यह नंबर किसी रियाजुद्दीन के नाम पर था। इसके बाद पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी शिकायतकर्ता महिला के घर के आसपास का ही रहने वाला है।जांच के बाद पुलिस ने दशरथपुरी से विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में विकास ने बताया कि उसने लड़कियों के नाम पर तीन फर्जी फेसबुक आइडी बनाई हुई है। इसमें वह तीन हजार से ज्यादा महिलाओं का पीछा कर रहा है और उनसे जुड़ा हुआ है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अभी तक सौ महिलाओं को अश्लील मैसेज व वीडियो भेज चुका है। साथ ही कई बार वह गलत नीयत से वीडियो काल भी करता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले छह-सात माह से लड़कियों को अश्लील मैसेज व वीडियो भेज रहा है। उसने शीतल ठाकुर, पूजा कुमारी व शिवानी गुप्ता के नाम से फर्जी आइडी बना रखी है।

faridabadnews faridabadnews24 sent obscene messages and videos to more than a hundred girls by creating fake IDs on Facebook Three thousand chased
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.